मऊ

वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत, आवागमन बाधित

पश्चिम बंगाल के हल्दिया पोर्ट से कोयला लादकर गोरखपुर जा रहे एक ट्रक में एक ट्रेलर से टक्कर के बाद आग लग गई। घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई...

2 min read
Feb 18, 2026
pc-patrika

मऊ: दोहरीघाट इलाके में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक ट्रक में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में कोयला लदा था और इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया।

ये भी पढ़ें

महिला मित्र के साथ रंगरेलियां मना रहे थे मास्टर साहब, पत्नी ने पकड़कर बीच सड़क पर की धुनाई

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के हल्दिया से कोयला लादकर ट्रक चालक संदीप राणा (26) गोरखपुर जा रहा था। इसी दौरान बसारथपुर के समीप वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक केबिन में ही फंस गया और शॉर्ट सर्किट होने के कारण ट्रक में आग लग गई। हजारीबाग (झारखंड) निवासी चालक केबिन से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी जिंदा जलने लगा। मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने चालक को निकालने की कोशिश की लेकिन ट्रक में कोयला लदा था और आग नें तेजी से पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

गोरखपुर में देनी थी कोयले की डिलीवरी

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मृतक के गांव के ही रहने वाले एक अन्य ट्रक चालक जय नारायण सिंह ने बताया कि संदीप हल्दिया पोर्ट से कोयला लेकर चला था और उसे गोरखपुर के गिड़ा में इसकी डिलीवरी देनी थी। वह कुछ किलोमीटर पीछे रख कर खाना खाने लगे, तभी उन्हें इस बात की जानकारी। हुई मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज में घूस लेते इंस्पेक्टर गिरफ्तार, थाने में ले रहे थे 75 हजार की घूस
Published on:
18 Feb 2026 06:22 pm
Also Read
View All