वैज्ञानिकों के अनुसार बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से अगले तीन दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा। हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है। मऊ जिले
उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे मार्च बीत रहा है ,गर्मी बढ़ती जा रही है। परंतु बंगाल की खाड़ी से उठी नाम हवाओंक कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों ने डेरा जमा लिया है। अनुमान है कि अगले तीन दिन तक बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं । बारिश की वजह से तापमान काफी नियंत्रित रहेगा।
वैज्ञानिकों के अनुसार बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से अगले तीन दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा।
हल्की से तेज बारिश भी हो सकती है। मऊ जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों को 21 से 23 मार्च के बीच विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कटी हुई फसलों को यथास्थान ढंकने और छायेदार स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रयास करें। किसान इस दौरान खड़ी फसलों पर रासायनिक दवा का छिड़काव, उड़द, मूंग की बुवाई या अन्य जायद फसलों की बुवाई, सब्जियों की रोपाई तथा फसलों में सिंचाई का कार्य स्थगित रखें। सब्जियों की तुड़ाई भी परिपक्व अवस्था होने में सुनश्चिति करें तथा इन्हें बाजार भेजें।