मऊ

Murder News: युवक की निर्मम हत्या ईट से कुचकर चेहरा किया क्षतिग्रस्त

Apr 09, 2026
Feature image

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद थाना सरायलखंसी क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी मच गया राहगीर ने शव को देखते ही पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया ।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों समेत फॉरेंसिक जांच की टीम पहुंची घटना स्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया सैंपल लिए और शव को जॉच के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेजा मृतक का चेहरे ईट से कुचकर ख़राब कर दिया गया सर पर चोट के गंभीर निशान है युवक की उम्र 25 वर्ष प्रतीत हो रहा है ।

पुलिस हत्या के एंगल से जांच में जुटी

वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी फ़ोन के माध्यम से एक शव मिला है मौके पर हम लोग पहुंचे देखा गया तो लाठी डंडों से पीटकर करके एक युवक को मौत के घाट उतारा गया चेहरे की बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया शब को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

Updated on:
09 Apr 2026 01:47 pm
Published on:
09 Apr 2026 01:47 pm