मेरठ

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ में पुलिस ने किया 10वां शिकार, बदमाश इस तरह किया कब्जे में, देखें वीडियो

खास बातें मेरठ पुलिस की दौराला क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ पुलिस की गोली में एक बदमाश के पैर में गोली लगी 25 हजार इनाम का बदमाश गिरफ्तार किया पुलिस ने

2 min read
Jun 26, 2019
'ऑपरेशन लंगड़ा' में पुलिस ने किया 10वां शिकार, बदमाश इस तरह किया कब्जे में, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ पुलिस का 'आपरेशन लंगड़ा' इन दिनों जोरों पर हैं। इसके तहत इनामी बदमाशों को पुलिस अपना निशाना बना रही है। अपराध रोकने के उद्देश्य से पुलिस के निशाने पर बड़े बदमाश और इनामी बदमाश हैं। ये बदमाश या तो सरेंडर कर जेल जा रहे हैं या फिर पुलिस की गोली का शिकार हो रहे हैं। 'आपरेशन लंगडा' के तहत ही पुलिस ने बीती रात एक बदमाश को गोली मारी। घायल बदमाश पर 25 हजार रूपये का इनाम है।

चेकिंग के दौरान हुर्इ मुठभेड़

घटना मंगलवार की रात करीब 8 बजे की है। दौराला थाना क्षेत्र मटौर- बड़कली रोड पर मटौर के जंगल में चेकिंग कर रहे थानाध्यक्ष दौराला और उनकी टीम ने जब एक काली स्प्लेंडर बाइक सवार दो युवकों को आते देखा तो उन्होंने इन युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगे। पीछा कर जब थानाध्यक्ष दौराला मय टीम के उन्हें रोकना चाहा तो बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर तमंचे से जानलेवा फायर झोंक दिया।

एक बदमाश पकड़ा, दूसरा फरार

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक के पैर में गोली लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने अपना नाम सुमित निवासी बफावत दौराला बताया। उसके साथ जो दूसरा युवक था वह मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश से पुलिस ने एक काले रंग की बाइक स्प्लेंडर,एक तमंचा और दो खोखा कारतूस सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। अभी तक की जानकारी के अनुसार घायल युवक कंकडख़ेड़ा थाने से तीन लूट के मामले में फरार है और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घायल बदमाश के मेरठ के कई थानों में आतंक था। युवक की तलाश पुलिस को बहुत जोर से थी। बता दें कि पिछले एक माह में पुलिस की गोली से यह 10वां बदमाश घायल हुआ है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on:
26 Jun 2019 02:17 pm
Also Read
View All