मेरठ

ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के पुलिस गिरफ्त से फरार होने के मामले में 19 गिरफ्तार

Highlights - UP पुलिस के लिए सिरदर्द बना 28 मार्च 2019 से फरार बदन सिंह बद्दो - Vikas dubey Encounter के बाद एक्शन मोड में पुलिस - कोर्ट से स्टे लाकर गिरफ्तारी से बच रहा था मुकेश गुप्ता
2 min read
Jul 13, 2020
baddo.jpg

मेरठ. 28 मार्च 2019 से फरार हुए ढाई लाख के इनामी बदमाश बदन सिंह बद्दो अब तक कोई सुराग नहीं है। पुलिस की नजर अब उसके करीबियों पर है, ताकि पुलिस के लिए सिरदर्द बने बद्दो काे दबोचा जा सके। इसी बीच पुलिस ने बद्दो को फरार कराने के मामले में मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बता दें कि यूपी पुलिस मुकेश गुप्ता को लंबे समय से गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन हर बार वह कोर्ट के स्टे ऑर्डर बच जाता था।

उल्लेखनीय है कि विकास दुबे एनकाउंटर के बाद से यूपी पुलिस एक्शन मोड पर है। प्रदेश में बदमाशों का सफाया करने के लिए हर जिले में कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मेरठ पुलिस ने ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो का सुराग लगाने के लिए मुकेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस ने मुकेश गुप्ता समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि बद्दो के फरार होने के पीछे इन्हीं का हाथ है। मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी मुकेश गुप्ता पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि बदन सिंह उर्फ बद्दो के खिलाफ हत्या जैसे संगीन धाराओं वाले 34 मामले दर्ज हैं। वहीं, लूट और डकैती के भी कई केस में बद्दो नामजद है।
पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर हुआ फरार

दरअसल, 28 मार्च 2019 को बदन सिंह बद्दो को गाजियाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसने पुलिसकर्मियों को लालच देकर मेरठ होकर जाने के लिए राजी कर लिया। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों के साथ मुकुट महल होटल पहुंचा। जहां उसने सभी पुलिसकर्मियों की जमकर खातिरदारी करते हुए जमकर शराब पिलाई। बताया जाता है कि इस दौरान कई पुलिसकर्मी टल्ली हो गए और बद्दो मौका मिलते ही फरार हो गया।

Published on:
13 Jul 2020 10:03 am