मेरठ

Coronavirus: मेरठ में दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी, कुल मरीजों की संख्या हुई 60

Highlights जनपद के खरखौदा क्षेत्र से दो जमातियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पिछले 24 घंटे में जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से मिले 5 मरीज स्वास्थ्य विभाग के लिए आने वाले दिनों में चुनौतियां झेलनी पड़ेंगी  
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2020, 3:50 PM IST
meerut

मेरठ। जनपद के खरखौदा क्षेत्र में दो जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मरीजों की संख्या अब बढ़कर 60 हो गई है। मेरठ में कोरोना संक्रमण की संख्या में हर दिन इजाफा होता जा रहा है। बता दें कि गत सोमवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई। जिसमें दो मकबरा डिग्‍गी के रहने वाले थे और एक झारखंड का जमाती। पिछले 24 घंटे में मेरठ जनपद में कुल पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।

मेरठ में मरीजों की संख्या 60 हो गई है। जिले में अब तक 19 कोरोना हॉटस्पॉट चिह्नित किए जा चुके हैं। मंगलवार को जिले के खरखौदा कस्बा निवासी दो और जमातियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट नोएडा लैब से आई है। इससे पहले सोमवार को मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की रिपोर्ट में तीन नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि की गई थी। इसमें दो मेरठ के पूर्वा फैयाज अली यानी मकबरा डिग्‍गी में संक्रमित मिले हैं, जबकि एक झारखंड का जमाती है।

सीएमओ ने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती से आए मेरठ के पहले मरीज से अब तक 22 लोग संक्रमित हो चुके हैं। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक जिले में संक्रमण की 11 चेनों को तलाश लिया गया है। दो चेन में सिर्फ एक-एक मरीज मिले थे, जबकि सरधना, मवाना, परीक्षितगढ़, जली कोठी से आठ कडिय़ों का पता चला। सबसे बड़ी चेन पहले मरीज से चली थी। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि संक्रमित क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। वहीं जो लोग आज कोरोना पॉजिटिव आए हैं अब उनकी चेन को भी तलाशा जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप