मेरठ

20 दिन पहले अपहृत छात्रा जब पुलिस को मिली, तो उसने बतायी यह खौफनाक कहानी…

पुलिस की पकड़ में एक आया, दो आरोपी फरार चल रहे
2 min read
• •
Updated: 13 May 2018, 2:04 PM IST
meerut

मेरठ। जनपद के थाना ब्रह्मपुरी की कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा का जबरन अपहरण कर उसके साथ 11 दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे अलग-अलग जनपदों में रखा गया। अपहरण के बाद से ही परिजन थाने के चक्कर काट रहे थे, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। 20 दिन पूर्व अपहत हुई छात्रा को पुलिस ने बरामद किया है। छात्रा ने पुलिस को जो आपबीती बताया उससे सुनने वालों के भी रौंगटे खड़े हो गए। योगी की पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपित साजिद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी ही निकला अपहरण करने वाला

ब्रह्मपुरी इंस्पेक्टर सतीश कुमार राय ने बताया कि 20 दिन पहले छात्र के पड़ोसी साजिद ने उसका अपहरण किया था। परिजनों ने साजिद को नामजद कराते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने चार दिन पहले छात्र को सहारनपुर से बरामद कर लिया। पुलिस ने धारा 161 के तहत पीड़ित छात्रा के बयान कराए हैं। छात्रा के अनुसार साजिद ने उससे सहारनपुर में एक मकान में निकाह किया। इसके बाद वह उसे कलियर शरीफ ले जाया गया। यहां पर उसने अपने दो दोस्त आसिफ और एक अन्य को बुला लिया। इन दोनों युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपित यहां से छात्रा को मुजफ्फरनगर और फिर सहारनपुर ले गए। इन स्थानों पर भी तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा पुलिस हिरासत में हैं और उसके सोमवार को धारा 164 के तहत बयान होंगे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो साथियों की तलाश की जा रही है।

कमरे में बंद कर चले जाते थे

छात्रा ने बताया कि तीनों आरोपी उसको कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर चले जाते थे। कमरे में कोई खिड़की नहीं थी जिससे वह चिल्लाकर मदद मांग सकें। उसने कई बार भागने की कोशिश की लेकिन उसको मौका नहीं मिला। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कहीं है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला