मेरठ

गणतंत्र दिवस पर ‘राइफल 303’ को इस तरह से दी गई विदाई, उर्जा मंत्री ने कही बड़ी बात, देखें वीडियो

Highlights गणतंत्र दिवस समारोह में गोली चलाकर दी गई विदाई हर कठिन मोर्चे पर फतेह दिलाती रही है राइफल 303 पुलिस को अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराएगी सरकार  

less than 1 minute read
Jan 27, 2020
meerut

मेरठ। गणतंत्र दिवसी पर यूपी पुलिस ने 'राइफल 303’ को विदा कर दिया। मेरठ पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों ने अपने कंधे पर आखिरी बार 'राइफल 303’ से गोली चलाकर उसको आखिरी सलामी दी।

इस माैके पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि ये राइफल यूपी पुलिस की शान रही है। यूपी पुलिस को आधुनिक तरीके से सुसज्जित करने के लिए आधुनिक वेपन की जरूरत है। सीएम योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पुलिस आधुनिक हो रही है। इसी कड़ी में यूपी पुलिस को अत्याधुनिक हथियार मुहैया कराए जा रहे हैं।

'राइफल 303’ को यूपी पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर अंतिम सलामी दे दी। अनेक दशक से इस राइफल ने खाकी वर्दी पहनने वाले हर जवान का दिल जीत रखा था। देश के अधिकांश खाकी वर्दीधारी जवानों को हर मोर्चे पर फतेह दिलाने वाली राइफल थी। यह वह राइफल हुआ करती थी जिसे कंधे पर लटकाने वाले हर पुलिसिया जवान की किसी जमाने में आवाज और चाल दोनों बदल जाती थी। जिस जवान के हाथ में लोडिड थ्री नाट थ्री राइफल होती थी, उसकी हर कठिन मोर्चे पर तैनाती होती थी और पुलिसकर्मी हर मोर्चे पर सफल होते थे।

Published on:
27 Jan 2020 11:27 am