पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने एडीजी प्रशांत कुमार के साथ ध्वजारोहण किया। ऊर्जा मंत्री ने परेड की सलामी ली। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने परेड की सलामी लेने के बाद मौजूद महिला व पुरूष सुरक्षाबलों, अधिकारियों व अतिथियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1857 में मेरठ से क्रान्ति की शुरूआत हुई थी, इसलिए मेरठ दुनिया में विशेष स्थान दिलाता है। हम सीमा पर खड़े जवानों का आदर, सम्मान करते हैं। वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर सबका साथ-सबका विकास नीतियों पर काम करें। एडीजी प्रशांत कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी अजय साहनी, एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी सिटी डा. एएन सिंह, एसपी देहात अखिलेश पांडे के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।