मेरठ

मेरठ में तीन नेपाली युवकों समेत 6 में दिखे Coronavirus के लक्षण तो शुरू हुई निगरानी, रिपोर्ट का इंतजार

Highlights मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती अब विदेश से आने वाले भर्ती होंगे अस्पताल में सभी संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आने का इंतजार
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2020, 6:53 AM IST
meerut

मेरठ। तीन नेपाली युवकों समेत छह लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण लगने पर मेडिकल कालेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखा गया है। इनके सैंपल जांच के लिए दिल्ली लैब में भेजे गए हैं। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि अभी तक अगर विदेश से आए किसी भी व्यक्ति का सैंपल भेजा जाता था तो उसे घर पर ही आइसोलेशन में रहने के लिए कहा जाता था। अब इसमें बदलाव किया गया है। विदेश से आए व्यक्तियों में अगर कोरोना जैसे लक्षण दिखते हैं तो उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।

सीएमओ के अनुसार नेपाली युवक यहां नौकरी करते हैं और वे नेपाल घूमकर आए थे। विभाग इनकी निगरानी कर रहा था। इनमें कोरोना जैसे लक्षण दिखे तो इन्हें मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा बुलंदशहर का एक युवक पिछले दिनों जयपुर में विदेशी लोगों से मिला था, उसे खांसी जुकाम और बुखार की शिकायत थी। उसे भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनके अलावा अमेरिका से लौटी महिला समेत एक अन्य आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। इनके दिल्ली भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने तक निगरानी रखी जाएगी।

मेडिकल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में 80 बेड के दो आइसोलेशन वार्ड हैं। इनमें एक वार्ड कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए है तो दूसरा कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के मरीजों के लिए बनाया गया है। इसके अलावा 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड प्राइवेट वार्ड में बनाया गया है, ये मेडिकल स्टाफ के कोरोना संदिग्ध मरीजों के लिए है।

Published on:
Also Read
View All
‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई