मेरठ

75 हजार के चोरी हुए बिस्कुट-रस बरामद करने के बाद भी पुलिस ने छोड़ दिया माल, जाने क्यों

नौकर ने सदर के व्यापारी को 45 हजार रुपये में बेचा माल, पुलिस ने गिरफ्तार किया  
2 min read
• •
Updated: 15 Feb 2018, 9:36 AM IST
meerut

मेरठ। मेरठ पुलिस को आखिर हो क्या गया है, न तो बदमाशों में खौफ है, न चाेरों में आैर न ही कहीं आैर। यही वजह है कि रोजाना बदमाश ताबड़तोड़ एेसी घटनाआें को अंजाम दे रहे हैं, जाे पुलिस के लिए सिरदर्द बन गर्इ हैंं। पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। नया मामला जरा कुछ अलग है। चोरी हुए बिस्कुट आैर रस पकड़नेे के बाद भी पुलिस माल को अपने साथ नहीं ला पायी। चोरी के माल को खरीदने को लेकर सदर थाना क्षेत्र में जमकर हंगामा हुआ। व्यापारी को पकड़ने पहुंची पुलिस को अच्छे खासे विरोध का सामना करना पड़ा, मौके पर व्यापारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।

देखें वीडियोः Ayurveda and BDS examinations postponed

देखें वीडियोः Chaudhary Ajit Singh told BJP, Indian Jumla Party

देखें वीडियोः Punch stopped a family's hookah

यह है पूरा मामला

यह पूरा मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां एक गोदाम से चोरी हुए हजारों रुपए के रस को सदर के एक व्यापारी द्वारा खरीदा जा गया था। टीपी नगर क्षेत्र के मोहकमपुर में सोनू नाम के व्यापारी का रस का गोदाम है, जहां पिछले दिनों उसके नौकर अनुज ने गोदाम से 75000 रुपये के रस-बिस्कुट चोरी कर लिए। मामले का पता लगने पर सोनू ने अनुज के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जिसके बाद से ही अनुज फरार चल रहा था। थाना पुलिस ने अनुज को धर दबोचा।

4500 में बेचा माल

पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसने वह रस 45000 में सदर क्षेत्र में संजीव माटे नाम के व्यापारी को बेच दिए हैं। इस पर टीपी नगर पुलिस ने अनुज को साथ लेकर संजीव की दुकान पर छापा मारा तथा उसको हिरासत में ले लिया। इस बात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए और उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। संजीव ने पुलिस को बताया कि उसने 32000 रुपए में यह माल खरीदा है। बाकी भुगतान बिल लाने पर देने की बात कही थी। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद व्यापारियों ने संजीव कपूर की हिरासत को लेकर पुलिस कार्रवार्इ का विरोध किया जिस पर पुलिस को बिना माल के ही वापस बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस से जमकर नोकझोंक भी हुई।

Updated on:
15 Feb 2018, 9:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला