
पीलीभीत। कोतवाली दियूरिया क्षेत्र के गांव मनकापुर में मंगलवार रात चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोरों ने एक ही रात में तीन घरों से करीब लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर कोतवाली दियूरिया पुलिस व सीओ बीसलपुर फारेन्सिक एक्सपर्ट की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना
दियूरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर में चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवर, नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली दियूरिया पुलिस तथा सीओ बीसलपुर प्रवीन मलिक घटना स्थल पहुंचे। सीओ ने तीनों घरों का बारीकी से निरीक्षण किया और दियूरिया कोतवाली के कोतवाल गोपीचन्द यादव को जल्द की चोरी की वारदात के खुलासे के निर्देश दिए। जां में सर्विलांस टीम भी लगा दी गयी है। वहीं तीन घरों में एक साथ हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं।
जेवरात समेत नकदी चोरी
चोरों ने गांव के ही रामगोपाल के घर से कीमती बर्तन चुराए। उसके बाद थोड़ी दूरी पर ही रहने वाले मास्टर रामदयाल के घर अलमारी का ताला तोड़कर चार सोने की मोहरे, पांच अंगूठी, 11 चांदी के सिक्के, एक सोने का पैंडिल, चार पायल और करीब 32 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। गांव के बाहर ही बने नरेन्द्र कुमार के मकान से तीन सोने की चेन, एक जोड़ी पायल व करीब 50000 हजार की नकदी चोरी कर ली गई।
घटनाओं की जांच में जुटी पुलिस
कोतवाल गोपी चन्द यादव ने बताया कि तीनो घरों में हुई चोरी का मुकदमा लिखा जा चुका है और चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं सीओ बीसलपुर प्रवीन मलिक ने बताया कि कोतवाल गोपीचंद यादव को निर्देश दिये गये हैं कि घटना का शीघ्र ही खुलासा करें। साथ ही फारेसिंक एक्सपर्ट व सर्विलांस की टीम भी अपना काम कर रही है।
Published on:
15 Feb 2018 08:40 am
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
