
ghost at hospital
कई बार हमारे जिन्दगी में अजीबोगरीब घटनाएं हो जाती है और हमें उसका अहसास तक नहीं हो पाता है। कई बार हम कुछ ऐसी तस्वीरें या हरकतों को महसूस करते है जिससे आपको भूत का साया नज़र आ रहा है। लेकिन ये कितना सच या गलत है ये नहीं जानते। मगर ऐसा ही कुछ इंग्लैंड के एक हॉस्पिटल में हआ, जहाँ एक ग्रुप के फोटो में एक अनजान साया कैद हो गया।
बात ये है कि इंग्लैंड के लिवर पूल में स्थित 'Newsham Park Hospital' में कुछ लोग सिर्फ घमने और फोटो सेशन के इरादे से गए थे। फोटो सेशन के समय तो उन्हें कुछ भी पता नहीं चला लेकिन जब वापस लौटकर उन्होंने फोटो का प्रिंट देखा तो उसे देखकर हैरान रह गए। क्योंकि इस तस्वीर में एक अनजान महिला की तस्वीर नजर आ रही थी। जिसकी मौत हो चुकी थी। इन लोगों की मानें तो इनका ग्रुप इसी की जाँच करने गया था कि ये हॉस्पिटल भुतहा है या नहीं।
पूरी बात जानकर आप हैरान रह जाएंगे
45 वर्षीय 'Phil Barron' का कहना है कि फोटो खींचने के बाद पूरे समय के लिए फोन उनके पास ही था, और जब ये फोटो उन्होंने अपने ग्रुप को भेजा तो उनके तरफ से अजीब कमेंट आ रही थी। जिसको गौर से देखने के बाद उन्हें ये साया नज़र आया। और आपको बता कि इसमें कोई फोटोशॉप का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वाकई ये हैरान कर देने वाली तस्वीर है। लिवर पूल में स्थित इस हॉस्पिटल की शुरुआत एक अनाथालय के रूप में हुई थी।
Published on:
09 Nov 2016 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
