मेरठ

युवाओं को नौकरी देने के लिए आईटीआई में लगेगा विशाल मेला, निखारा जाएगा कौशल

मेरठ आईटीआई नोडल अधिकारी पीपी अत्री ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और 2969 निजी संस्थानों के विद्यार्थियों को अप्रेंटिस के इस मेले में शामिल करने की व्यवस्था करने के निदेश दिए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2021, 5:00 PM IST
Rojgar Mela in Raebareli
Rojgar Mela in Raebareli

मेरठ. बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक नौकरी देने की सरकार ने ऐसी योजना बनाई है कि जिसमें मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों के आईटीआई में बेरोजगार मेला लगाया जाएगा। जिसमें अप्रेंटिसशिप देकर एक दिन में दो लाख युवकों के हुनर को निखारा जाएगा। इसके पीछे सरकार की मंशा बेरोजगारों को अधिक से अधिक रोजगार के लिए तैयार कर उनका हुनर समाज के काम आने की है। इसे बेरोजगार के खिलाफ एक सापेक्ष और बड़ा कदम माना जा रहा है।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आइटीआइ की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के कौशल को निखारने के लिए चार अक्टूबर को वृहद अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों में लगने वाले मेले के माध्यम से एक दिन में दो लाख युवाओं को अप्रेंटिसशिप देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके आयोजन के लिए जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

मेरठ आईटीआई नोडल अधिकारी पीपी अत्री ने बताया कि मेरठ समेत सूबे की सभी 305 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और 2969 निजी संस्थानों के विद्यार्थियों को अप्रेंटिस के इस मेले में शामिल करने की व्यवस्था करने के निदेश दिए गए हैं। कौशल विकास विभाग के जिला प्रबंधकों को भी इस वृहद मेले से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत उद्योगों में आइटीआइ पास को अप्रेंटिस का मौका देकर उनके अंदर औद्योगिक समझ को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। मेरठ में भी ऐसे युवाओं को औद्योगिक क्षेत्रों में भेजकर प्रेक्टिकल करने का मौका दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण की वजह से अप्रेंटिस के लिए युवा आने से कतरा रहे थे। अब सामान्य स्थिति होने पर आयोजन हो रहा है। लघु, सूक्ष्म, मध्यम व उद्यम प्रोत्साहन विभाग की ओर से एमएसएमई को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी जिला उद्योग केंद्रों के माध्यम से संचालित निजी औद्योगिक इकाइयों को भी इसमे शामिल करने की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक निजी संस्थान अप्रेंटिस को लेकर मनमानी करते थे। एक दिन में वृहद मेला लगने से युवाओं को फायदा होगा और उनके अंदर तकनीक का विकास होगा।

BY: KP Tripathi

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला