3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपीसीए की सूची में मेरठ के पांच खिलाड़ी शामिल, दिखाएंगे वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दम

यूपी टीम में शहर से पांच खिलाड़ियों के चयन पर शहर के खेल प्रेमियों के साथ ही अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Sep 2021, 4:36 PM IST

five_cricketers_.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के होनहार उदयमान खिलाड़ी एक बार फिर से देश और अंतराष्ट्रीय पटल पर छा जाने की तैयारी में हैं। यूपीसीए की सूची में जिले के पांच खिलाड़ियों ने अपना नाम शामिल कर अपने इरादों को अभी से जता दिया है। यूपी टीम में शामिल ये खिलाड़ी आगामी 28 सितंबर से मोहाली में होने जा रहे एक दिवसीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अपना दमखम खिलाएंगे। एक दिवसीय वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी टीम की चयन सूची जारी हुई। यूपीसीए द्वारा जारी सूची में मेरठ से जिन पांच खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए हैं उनके नाम निर्देश, दमदनदीप, ईशू शर्मा, विजय कुमार, सत्यम चौहान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : जनता को संबोधित करेंगे सूबे के मुखिया सीएम योगी, जर्मन हैंगर स्टाइल में लगेगा पंडाल

यूपी टीम में शहर से पांच खिलाड़ियों के चयन पर शहर के खेल प्रेमियों के साथ ही अन्य खिलाड़ियों में भी उत्साह है। चयनियत खिलाड़ियों के परिजनों में उनके चयन को लेकर खुशी का माहौल है। सभी पांचों खिलाड़ी भविष्य में मेरठ और देश का नाम रोशन करने को बेताब हैं। टीम में चयन के बाद अब ये सभी खिलाड़ी मोहाली में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने की तैयारी में जुटे हैं।

अंडर-16 क्रिकेट में एक ही पारी में 10 विकेट झटकने वाले फिरकी गेंदबाज निर्देश व दाएं हाथ के लेग स्पिन के माहिर दमनदीप शानदार खिलाड़ी हैं। दमनदीप के एक मैच के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो पर अपने प्रतिक्रिया ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज शेनवार्न दे चुके हैं उन्होंने दमनदीप को आने वाले समय का शानदार फिरकी गेंदबाज बताया है।

भामाशाह पार्क के कोच संजय रस्तौगी ने बताया यह मेरठ के लिए बड़ी उपलब्धि है। मीनू माकड़ ट्रॉफी के लिए यूपी की आधी टीम मेरठ के खिलाड़ियों से चयनित है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि और खुशखबरी है। भामाशाहपार्क में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। यही कारण है कि मेरठ जिले की नई पौध क्रिकेट में देश का नाम रोशन करने के लिए बेताब है।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : 73 साल के बुजुर्ग को लगी कोरोना की पांच डोज़, छठी का गया मैसेज

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश