3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनता को संबोधित करेंगे सूबे के मुखिया सीएम योगी, जर्मन हैंगर स्टाइल में लगेगा पंडाल

सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे धौलाना रोड पर गांव खेड़ा स्थित 12 एकड़ का मैदान चिन्हित किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हापुड़

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Sep 2021, 4:29 PM IST

hapur_cm.jpg

हापुड़. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। जिसके चलते पार्टियों द्वारा जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए लगातार जनसभाएं की जा रही है। इसी बीच सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ हापुड़ जनपद में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। जिसके चलते 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए छह जिलों से फोर्स मांगा गया है। इसके साथ ही जनसभा में सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : 73 साल के बुजुर्ग को लगी कोरोना की पांच डोज़, छठी का गया मैसेज

जनसभा के लिए 12 एकड़ का मैदान चिन्हित

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे धौलाना रोड पर गांव खेड़ा स्थित 12 एकड़ का मैदान चिन्हित किया गया है। जिसमें साफ सफाई, पौधरोपण का कार्य चल रहा है। सीएम की जनसभा को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट गए हैं। जनसभा के लिए 4.80 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में पंडाल लगेगा। इसके साथ ही जर्मन हैंगर स्टाइल में पंडाल लगेगा जो पूरी तरह वाटर और फायर प्रूफ होगा। मौसम को देखते हुए जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें 60 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सकेगी। इसके अलावा गैलरी, मंच को अलग से कवर किया जाएगा।

ये होंगे सीएम की सुरक्षा में शामिल

इसके साथ ही सीएम की जनसभा को लेकर छह जिलों से पुलिस फोर्स मांगा गया है। इसके मद्देनजर दूसरे जिलों से पांच एएसपी, 10 सीओ, 35 निरीक्षक, 110 उप निरीक्षक, 200 हेड कांस्टेबल, 350 कांस्टेबल, पांच यातायात प्रभारी निरीक्षक, 10 यातायात उपनिरीक्षक, 40 यातायात कांस्टेबल, दो कंपनी पीएसी की मांग की गई है। वहीं हापुड़ जिलाधिकारी ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां जारी हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : रसोई से दूरी बनाने लगी चीनी और सेहत बनाने वाली दालें, बढ़ती महंगाई ने बिगाड़ा बजट