3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साहब! ‘बेटी है बीमार, घर में खाने और दूध वाले को देने को पैसे नहीं, पति छिपकर बैठा हरिद्वार’

साजिया ने पुलिस से गुहार लगाई है और बबलू के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 20 Sep 2021, 4:47 PM IST

sazia.jpg

मेरठ. थाने में अपनी मासूम बेटी को लेकर पहुंची एक महिला ने बड़े ही लाचारी में कहा, साहब! 'बेटी बीमार है, घर में खाने और दूध वाले को देने के लिए पैसे नहीं हैं और पति हरिद्वार में छिपकर बैठा है'। महिला की बात सुनकर थानेदार भी हैरान हो गए। उन्होंने अपने मोबाइल से महिला के पति को फोन मिलाया तो उसने फोन नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें : यूपीसीए की सूची में मेरठ के पांच खिलाड़ी शामिल, दिखाएंगे वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दम

थानेदार ने लगाई पति की क्लास

कुछ देर बाद हरिद्वार में छिपे पति ने थानेदार के मोबाइल पर फोन किया तो उन्होंने उसकी जमकर क्लास लगाई और मेरठ आकर अपने बच्चों की देखभाल करने को कहा। लेकिन युवक ने फोन काट दिया। बेचारी थाने में काफी देर तक मासूम बेटी को लेकर बैठी रही उसके बाद अपना मुंह लेकर वहां से निकल आई। पुलिसकर्मियों ने एक-दो दिन के लिए खाने और दूध के पैसे दिए। मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तारा पुरी जाटों वाली गली में रहने वाली साजिया का है।

बेटी है बीमार

साजिया का पति बबलू घर में टाइल पत्थर लगाने का मिस्त्री है। वह दो महीने से हरिद्वार में है। “साजिया बबलू को बार-बार फोन कर रही हैं लेकिन बबलू फोन का कोई जवाब नहीं देता है। साजिया की दो साल की एक बेटी है जो बीमार चल रही है। साजिया ने बताया मेरे पास बेटी के इलाज के लिए पैसे भी नहीं है और घर के हालात खराब हैं।

मकान का किराया और दूध का पैसा भी बकाया

पांच महीने का मकान का किराया जो 10 हजार रुपए हो गया है। पांच महीने का दूध वाले का पैसा भी हो गया है। अब उसने दूध देना बंद कर दिया है। ऐसे में वो जाए तो कहां जाए। साजिया ने पुलिस से पति को वापस बुलाने की गुहार लगाई है।

पति के खिलाफ दी तहरीर

साजिया ने बताया मैंने दो महीने पहले भी बबलू से खर्चा मांगा तो उसने मेरे साथ मारपीट की थी। साजिया ने बबलू के ठेकेदार हाजी आरिफ के पास भी फोन मिलाया तो उसने भी कोई मदद नहीं की। साजिया ने पुलिस से गुहार लगाई है और बबलू के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं एसओ ने बताया कि अगर युवक नहीं आया तो पुलिस उसको हरिद्वार से लेकर आएगी।

BY: KP Tripathi

यह भी पढ़ें : जनता को संबोधित करेंगे सूबे के मुखिया सीएम योगी, जर्मन हैंगर स्टाइल में लगेगा पंडाल

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश