मेरठ

हत्याराेपी बाेला, पड़ोसी के साथ रंगरलियां मना रही थी पत्नी, इसलिए कर दी हत्या

थाना परतापुर क्षेत्र के कश्यप कालोनी का मामला, घटना से इलाके में मची सनसनी, दोनों हत्याराेपी गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2020, 8:51 AM IST
28j1.jpeg
murder

मेरठ ( meerut news ) एक युवक ने बेरहमी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के पूछने पर युवक ने बताया कि पत्नी पड़ोसी के साथ रंगरेलियां मना ही थी इसलिए उसे माैत के घाट उतार दिया। पत्नी के भाई के साथ मिलकर पहले उसे खूब पीटा बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याराेपी पति काे गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मूल रूप से सिखैड़ा निवासी मुस्तकीम परतापुर क्षेत्र की कश्यप कॉलोनी में रहता था। मुस्तकीम मजदूरी करता है। पिछले काफी दिनों से मुस्तकीम को अपनी पत्नी शबाना खातून पर शक था। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता रहता था।

आरोप है कि शबाना के पड़ोसी फरियाद के साथ अवैध संबंध थे। रविवार को मुस्तकीम ने शबाना को पड़ोसी के साथ रंगे हाथ पकड़ा लिया। इसके बाद मुस्तकीम और इसकी पत्नी के भाई मुजाहिद आजम आग बबूला हो गए। इसके बाद जीजा-साले ने मिलकर शबाना को पीटना शुरू कर दिया और इसी में उन्होंने शबाना का गला दबाकर हत्या कर दी।

महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन की और हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्यारोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इस बारे में सीओ ब्रहमपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। हत्यारोपी को ( Meerut Police ) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
29 Jun 2020, 8:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला