मेरठ

Aadhaar हो गया है गुम तो न हों परेशान, 50 रुपये में घर बैठे-बैठे मंगवाएं दूसरा, जानिए पूरा प्रोसेस

  Aadhaar Card खोने पर परेशानी में फंस सकते हैं लोग। परेशानी से बचने से लिए घर बैठे-बैठ Aadhaar Card reprint करवाकर मंगवाए। दूसरा आधार रीप्रिंट होकर आपके घर 5 दिन में पहुंच जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2021, 11:02 AM IST
aadhar_new.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। कोरोना संक्रमण के दौरान आधार कार्ड (Aadhaar Card) बहुत काम की चीज है। इसके बिना आपको कोरना की वैक्सीन नहीं लग सकती है। वहीं अगर आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card reprint) खो गया है तो आप टीके से भी वंचित हो सकते हैं। ऐसे समय में अगर आधार खो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप साप्ताहिक लॉकडाउन में भी घर बैठे मात्र 50 रुपये में दूसरा आधार कार्ड (aadhaar) मंगवा सकते हैं। इसके लिए आपको बस नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इसके बाद आपके खोए हुए आधार की दूसरी कापी आपकी जेब में होगी।

मेरठ स्थित सीएससी संचालक वरूण बताते हैं कि सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट uidai.gov जाएं। यहां पर मेरा आधार सेक्शन के तहत सबसे नीचे दिए गए ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर नया टैब ओपन हो जाएगा। अब यहां पर व्यक्तिगत डिटेल्स सेक्शन के तहत अपना आधार नंबर या ग्रुप आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें। इन सूचनाओं को दर्ज करने के बाद ओटीपी बटन भेजें पर क्लिक करें। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। यदि आपका मोबाइल नंबर आधार डेटाबेस के साथ रजिस्टर नहीं है तो अनुरोध OTP के सामने दिए गए संबंधित नीलामी पर टिक करें। इस नीलामी में सिलेक्ट करने पर आपका मोबाइल नंबर पूछा जाएगा, इसको दर्ज करने के बाद ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा।

इन दोनों के अलावा आप TOTP ऑप्शन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए आपके फोन में m-Aadhaar ऐप होना चाहिए। अब आपके मोबाइल में भेजे गए OTP या TOTP को दर्ज करें और टर्म्स एंड ऑरेंजेंस के सामने टिक करके सबमिट बटन पर क्लिक करें। OTP भेजने के बाद आपको आपके आधार की डिटेल्स दिखाई देगी। उसे वेरिफाई करने के बाद भुगतान करें बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद आपको पेमेंट गेटवे पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई का इस्तेमाल 50 रुपए (जीएसटी और पोस्टल खर्च सहित) का भुगतान कर रहे हैं। पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद आपको अकनॉलेजमेंट स्टेट्स दिखाया जाएगा। इसके अलावा आप अकनॉलेजमेंट फिलिप डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके मोबाइल पर सेवा रिक्वेस्ट नंबर भी भेजा जाएगा। पूरी तरह से कंप्लीट हो जाने के बाद UIDAI 5 दिन के अंदर आधार प्रिंट द्वारा भारतीय डाक को सुपुर्द कर देगा। इसके बाद डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए उसे आपके घर तक पहुंचा देगा।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला