2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खुशखबर : अब घर बैठे बनेगा आधार कार्ड, संशोधन भी होंगे दुरूस्त

(Good News) आधार कार्ड (Aadhaar card) का कार्य करने की तैयारियां अंतिम चरण में विभाग प्रायोगिक रूप से जल्द करेगा इसकी शुरुआत प्राथमिक तौर पर अभी मात्र 55 डाकियों के पास होगी यह सुविधा महराजगंज जिले में प्रायोगिक रूप से शुरू होने जा रही है यह योजना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 4 Apr 2021, 2:18 PM IST

बड़ी खुशखबर : अब घर बैठे बनेगा आधार कार्ड, संशोधन भी होंगे दुरूस्त

बड़ी खुशखबर : अब घर बैठे बनेगा आधार कार्ड, संशोधन भी होंगे दुरूस्त

महराजगंज. अब आधार कार्ड (Aadhaar card) बनवाने के लिए धक्के नहीं खाने होंगे। घर बैठे ही बनेगा आधार कार्ड। डाकिया अब घर आकर आपका नया 'आधार कार्ड' बनाएंगे। साथ ही आधार कार्ड में जो कुछ संशोधन (amendments) होगा उसे भी दुरूस्त करेंगे। महराजगंज जिले में यह योजना शुरू हो गई है। अभी 55 डाकियों को यह सुविधा मिलेगी। शीघ्र ही महराजगंज में तैनात 276 डाकियों को इस नई व्यवस्था से जोड़ा जाएगा है। प्रधान डाकघर से सभी डाकियों को निर्गत मोबाइल पर यह सुविधा दी जा रही है। इससे वह अपने कार्यक्षेत्र में शिविर लगाकर नया आधार कार्ड बना सकेंगे।

अगर Aadhaar Card गुम हो गया है तो घबराए नहीं सिर्फ पांच मिनट में मिल जाएगा नया कार्ड

आइडी पासवर्ड जारी :- डाक विभाग ने कुछ डाकियों को प्रशिक्षण देने के बाद आइडी पासवर्ड जारी कर दिया है। अभी ये सभी सिर्फ सुधार कार्य करेंगे। फिर अगले कदम में यह पांच वर्ष तक के बच्चों का नया पंजीकरण करेंगे। योजना का संचालन डाकघर की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से किया जा रहा है। वैसे तो डाक विभाग की ओर से डाकघर के साथ सभी डाकियों को इस योजना से जोड़ने की योजना है।

आधार कार्ड नकली है या असली मिनटों में जानें

डाक प्रशासन को अपडेट वर्जन :- यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने डाक प्रशासन को अपडेट वर्जन दिया गया है। बैंकिग के लिए डाकियों को दिए गए मोबाइल पर प्राधिकरण की वेबसाइट से यह ऐप लांच किया जा रहा है। यूआईडीएआई से स्वीकृति के बाद डाकिया आधार के कार्य करने को अधिकृत हो जाते हैं। डाक प्रशासन ने डाकियों को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्र में आधार से संबंधित जो भी समस्याएं है, उन्हें अपलोड करें। निराकरण के लिए आवेदक को निश्चित दिन और समय की अग्रिम सूचना दें।

अभी मात्र 55 डाकियों के पास सुविधा :- मुख्य डाकघर महराजगंज शाखा प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि, आधार कार्ड का कार्य करने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभाग प्रायोगिक रूप से जल्द ही इसकी शुरुआत कर देगा। प्राथमिक तौर पर अभी मात्र 55 डाकियों के पास यह सुविधा मिलेगी। प्रशिक्षण के बाद जिले के 276 डाकियों को भी योजना से जोड़ दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश