2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम की खबर: जनधन खाते को आधार से करवा लें लिंक, नहीं तो होगा लाखों का नुकसान

5 हजार के ओवरड्राफ्ट के साथ मिलेगा एक लाख का दुर्घटना बीमा। 30 हजार है दुर्घटना पर घायल होने बीमा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Apr 2021, 6:35 PM IST

hk-bank-account.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। केंद्र सरकार की तरफ से लोगों को जनधन अकाउंट की सुविधा दी जाती है। ग्राहकों को खाते पर 5 हजार रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा के साथ ही डेबिट कार्ड पर एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है। अगर आप भी इस खाते को खुलवाते हैं, तो आपको कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, लेकिन अगर आप बीमा का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको अपने खाते को आधार से लिंक करना होगा। यदि आप खाते को लिंक नहीं करते हैं, तो आपको 1.3 लाख रुपये का सीधा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: उपवास में खाएंगे ये चीज तो रहेंगे फिट, कोरोना भी नहीं फटकेगा पास

बता दें कि इस खाते में ग्राहकों को रुपे डेबिट कार्ड दिया जाता है। जिसमें 1 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है। लेकिन यदि आप अपने खाते को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपको यह लाभ नहीं मिलेगा। यानी आपको सीधे एक लाख रुपये का नुकसान होगा। इसके अलावा, इस खाते पर आपको 30 हजार रुपये का एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस कवर मिलता है, यह कवर आधार के बैंक खाते से लिंक होने के बाद भी उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: 'देश में निर्मित कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं'

इस तरह लिंक करें अपना धनजन खाता

बैंक में जाकर खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। बैंक में आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी, अपनी पासबुक लेनी होगी। कई बैंक अब मैसेज के जरिए भी खाते को आधार से लिंक कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक संदेश बॉक्स में अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर जाते हैं और यूआईडी स्पेस आधार संख्या खाता संख्या 567676 पर भेजते हैं। इसके बाद बैंक खाता आधार से लिंक हो जाएगा। ध्यान रखें कि अगर आपके आधार और बैंक के दिए गए मोबाइल नंबर अलग हैं तो लिंक नहीं होगा। इसके अलावा आप अपने नजदीकी एटीएम से भी अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं।b

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश