Meerut crime News: मेरठ जेल से जमानत पर छूटकर आए एक आरोपी ने किशोर की हत्या का शव फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Meerut crime News: थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहियानगर में एक किशोर की हत्या कर उसके शव को ईदगाह के पास फेंक दिया। किशोर का क्षतविक्षत शव कालोनी की छत से से बरामद हुआ है। मृतक किशाेर सोमवार की शाम से घर से लापता हो गया था। 17 वर्षीय रिहान की हत्या का आरोप एक हफ्ते पहले जेल से जमानत पर आए उस्मान पर लगा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ने किशोर की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहियानगर में ईदगाह के पास लापता किशोर की हत्या कर शव को ईदगाह के पास फेंक दिया है। सोमवार को किशोर घर से लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी रातभर तलाश करते रहे। आज सुबह किशोर का शव मिलने पर जेल से छूटकर आए उस्मान पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने उस्मान को हिरासत में ले लिया है।
लोहियानगर के एल ब्लाक निवासी 17 वर्षीय रिहान पुत्र मजहर सोमवार शाम को अचानक लापता हो गया था। परिवार के लोग शाम से लापता रिहान को तलाश रहे है। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई थी। आज मंगलवार की सुबह लोहियानगर ईदगाह के पास रिहान का शव मिला है। उसके चेहरे पर चोट के निशान है। परिवार के लोगों ने उस्मान पर हत्या का आरोप लगाया।
उस्मान एक सप्ताह पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया है। हत्या की सूचना मिलने पर सीओ और एसपी देहात मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। उसके बाद उस्मान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि रंजिशन हत्या की गई है। परिवार ने उस्मान के खिलाफ तहरीर दी है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के सभी कारणों की विस्तार से जांच कर रही है।