मेरठ

लव मैरिज के बाद हो गर्इ दूसरी बेटी तो पति जच्चा-बच्चा को ही छोड़ गया, अब अस्पताल ने नवजात की मां को दिया यह आॅफर

पहले सोचा कि पैसे का इंतजाम करने गया है पति, अब आ रहा है मोबाइल फोन का स्विच आॅफ
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2018, 10:42 AM IST
meerut

मेरठ। महिला ने पहले युवक से लव मैरिज की। उसके बाद महिला को दो बेटियां हो गई। जिससे उसका पति परेशान हो उठा और उसके सिर से इश्क का भूत उतर गया। दूसरी बेटी करीब 20 दिन पहले मुजफ्फरनगर में हुई। वहां पर महिला की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। महिला का इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चला, लेकिन रुपये लेने जाने की बाद कहकर पति ऐसा गया कि आज तक वापस नहीं लौटा जबकि महिला के इलाज में डेढ़ लाख से अधिक रुपये खर्च हो चुके हैं। परेशान महिला की हालत देख अस्पताल प्रबंधन ने महिला को अस्पताल में ही नौकरी का आफर दे दिया। महिला का पति न तो फोन उठा रहा है न वह आ रहा है। परेशान महिला अस्पताल में पड़ी है। अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि महिला का कोई भी परिचित उसे ले जाने को तैयार नहीं है।

दूसरी बेटी होने पर नाराज है पति

बताया जा रहा है कि महिला ने लव मैरिज की थी और महिला के अब दो बेटियां हैं। एक बेटी बड़ी है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति बेटियां होने से नाराज है, जिसकी वजह से वह लेने नहीं आ रहा है। वहीं अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि 15 दिनों में महिला पर डेढ़ लाख का खर्च आ चुका है, लेकिन अभी तक कोई भी उसे लेने नहीं आया है। वहीं, अस्पताल एमडी रविंद्र डागर ने कहा कि महिला को नौकरी का ऑफर दिया गया है। वह स्वस्थ होने के बाद अस्पताल में नौकरी कर सकती है।

महिला को था इंफेक्शन

महिला को डिलीवरी के दौरान इंफेक्शन हो गया था। जिसको ठीक होने में करीब 15 दिन लग गए। पहले तो बीमार महिला ने सोचा कि उसका पति रुपये का इंतजाम करने गया है आ जाएगा, लेकिन जब वह फोन नहीं उठा रहा और आया भी नहीं तो उसकी परेशानी बढ़ गई।

अस्पताल स्टाफ कर रहा मदद

बीमार महिला की मदद अस्पताल का स्टाफ कर रहा है। परेशान महिला को अस्पताल में काम करनी वाली लेडिज स्टाफ ने मदद का आश्वासन दिया है।

Updated on:
6 Oct 2018, 10:42 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला