31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद रिश्तेदार ने की हत्या, पुलिस की पकड़ में एेसे आया

वारदात के आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार, साथी हो गया फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Oct 2018, 9:16 PM IST

meerut

सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद रिश्तेदार ने की हत्या, पुलिस की पकड़ में एेसा आया

मेरठ। युवतियां और महिलाएं भाजपा राज में कितनी महफूज है, इसकी बानगी मेरठ जिले में देखी जा सकती है। जहां पर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही युवती का उसके ही रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर पहचान मिटाने के उद्देश्य से निर्मम हत्या कर दी। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। मामला थाना मवाना के गांव का है। युवती गांव से मेरठ कोचिंग करने आती थी। जहां से उसका उसके ही रिश्तेदार ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले अपहरण कर लिया। युवती को आखिर तक पता नहीं चला कि उसका अपहरण हो गया है, क्योंकि उसे रिश्तेदार पर पूरा भरोसा था। रिश्तेदार ने अपने दोस्त के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। युवती सिविल सर्विसेज की कोचिंग कर रही थी। शुक्रवार को उसका शव परतापुर थाना क्षेत्र के किशनपुर बिराना में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया, जबकि दूसरा फरार है।

यह भी पढ़ेंः नवजातों की इस पोलियो वैक्सीन में मिला ये खतरनाक वायरस, प्रदेशभर में दवा पिलाने पर लगार्इ रोक

UPTET 2018: आवेदन करने वालों के लिए खुशखबरी, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फार्म

युवती की लाश मिलने से फैली थी सनसनी

परतापुर थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर बिराना के जंगल में शुक्रवार को मिली युवती लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। युवती की लाश की पहचान थाना सिविल लाइन स्थित मूलचंद शर्बती देवी चेरिटेबल हास्पिटल से गायब हुई युवती के रूप में हुई। युवती वहां पर इलाज के लिए गर्इ थी और वह तीन अक्टूबर से गायब थी। युवती की गुमशुदगी सिविल लाइन में दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती का रिश्तेदार परतापुर निवासी लाखन पुत्र सुमेर सिंह उसे तीन अक्टूबर को अपने साथ अस्पताल में दवाई दिलाने के लिए लाया था। पुलिस ने लाखन को चार अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ घंटों के बाद ही छोड़ दिया। शुक्रवार को लाश मिलने के बाद फिर से लाखन को उठाया गया और क्राइम ब्रांच के एएसपी सतपाल अंतिल व एसपी सिटी रणविजय सिंह ने सख्ती से पूछताछ की। आरोपित ने बताया कि अस्पताल से दवाई दिलाने के बाद वह युवती को अपने घर ले जाने का झांसा देकर गांव के जंगल में ले गया। परतापुर से उसने अपने दोस्त मोनू को भी साथ लिया। युवक चूंकि रिश्तेदार था इसलिए युवती ने इसका कोई विरोध नहीं किया। रिश्तेदार युवक युवती को अपने साथ जंगल तक ले गया। यहां आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और देर रात में उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वह घर न बता दें, इसलिए हत्या की गई। लाखन को जेल भेज दिया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। युवती के परिजनों का कहना है कि जिसके ऊपर भरोसा किया उसी ने मानवता को शर्मसार कर दिया, फिर किस पर भरोसा किया जाए।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश