मेरठ

शादी के बाद परेशान करता था रेपिस्ट, पति-पत्नी ने फिर उठाया यह कदम

पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2018, 11:51 AM IST
meerut
शादी के बाद परेशान करता था रेपिस्ट, पति-पत्नी ने फिर उठाया यह कदम

मेरठ। पुलिस ने सनसनीख़ेज़ हत्या के मामले का ख़ुलासा किया जिसमें इज्जत की खातिर पति ने अपनी पत्नी के रेपिस्ट को मौत के घाट उतार दिया और रेपिस्ट को मारकर बाइक से बांधकर नाले में फेंक दिया। घटना के कई दिन बाद पुलिस ने मामले को उजागर किया और आरोपी पति व पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

शादी के बाद भी परेशान करता था

एसएसपी राजेश पांडे ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के लोहिया नगर के नाले से एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त आशिफ पुत्र नसीरुद्दीन निवासी मकबरा डिग्गी के रूप में हुई। सनसनीखेज वारदात की पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाले खुलासा हुआ। पुलिस ने लोहिया नगर निवासी अदनान और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया, दोनों की शादी महज दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि मृतक आसिफ ने शादी से पहले पत्नी का रेप किया था और शादी के बाद भी जब वह अपने मायके जाती, तो उसे ब्लैकमेल करके उसके साथ गलत व्यवहार किया। यह बात पत्नी ने अपने पति अदनान को बताई।

पति-पत्नी ने लिया यह फैसला

उसने हमेशा के लिए आसिफ को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और बीती 24 मर्इ को अदनान ने आसिफ को बुलाया और उसकी आंखों में मिर्ची डालकर अंधा किया और फिर मौत के घाट उतारकर शव नाले में फेंक दिया। अदनान ने पत्नी की इज्जत की खातिर इस घटना को अंजाम दिया। अदनान ने कानून को अपने हाथ में लेने का गलत फैसला लिया।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला