31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एम्स में भर्ती, इस बीमारी का यहां इलाज हुआ शुरू

दिल्ली आने से पहले कैराना उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रचार किया  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 May 2018, 11:59 PM IST

meerut

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एम्स में भर्ती, इस बीमारी का यहां इलाज हुआ शुरू

मेरठ। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तबियत खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैराना उपचुनाव के लिए मतदान से पहले डिप्टी सीएम मौर्य बेहद सक्रियता के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे आैर काफी लोगों से मिले भी आैर भाजपा की इस उपचुनाव में जीत के लिए उन्होंने जी-जान से मेहनत की। इसके बाद डिप्टी सीएम दिल्ली चले गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो डिप्टी सीएम की अचानक तबियत खराब होने के कारण उन्हें 'एम्स' में भर्ती कराया गया है। एम्स के सूत्रों का कहना है कि उनके मस्तिष्क में घाव के चलते उनकी सर्जरी हो सकती है। इस समय वह कार्डिआे न्यूरो सेंटर के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। डिप्टी सीएम मौर्य की हालत स्थिर बतार्इ गर्इ है। सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा के वरिष्ठ नेता एम्स के चिकित्सकों के लगातार सम्पर्क में हैं आैर उनके हाल पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सेना ने सैनिकों के खाने को लेकर जारी की यह चेतावनी, ये चीजें खायी तो झेलनी पड़ सकती है दोतरफा मुसीबत

यह भी पढ़ेंः कैराना उप चुनाव को लेकर पूरा अमला इस तरह जुटा हुआ है अभूतपूर्व तैयारियों के लिए

कैराना उपचुनाव मतदान को लेकर यह है भाजपा की तैयारी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कैराना चुनाव में प्रचार में बहुत मेहनत की है। यही वजह है कि मतदान के दिन भाजपा उनके बताए कुछ टिप्स पर सबको मात देने की तैयारी कर रही है। कैराना उपचुनाव का मतदान सोमवार को होना है। करीब एक महीने चले प्रचार अभियान के बाद गेंद मतदाताओं के पाले में चली गई है। देखना यह है कि मतदाता किसके पाले में गोल दागता है। चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के लिए इस समय चुनौती वोटरों को घर से निकालने की है। इतनी भीषण गर्मी में पारा 42 डिग्री के पार जा रहा है। ऊपर से रमजान। ऐसे में वोटर ईवीएम का बटन दबाने घर से बाहर निकलेगा इसमें संशय है। उम्मीदवारों और उनकी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने अपने स्तर से मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने के इंतजाम किए हैं। जिससे मतदाता उनके पक्ष में वोट डाल सके। भाजपा ने भी अपनी उम्मीदवार मृगांका सिंह के पक्ष में वोट डालने और भाजपा का कैडर वोट अधिक से अधिक संख्या में मतदान स्थल पर पहुंच सके इसके लिए पूरी रणनीति तैयार की है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश