मेरठ

मिशन 2019: चुनावी मोड में बीजेपी, बाइक रैली के बाद अब निकालेगी ‘कमल संदेश पदयात्रा’

2019 लोकसभा की तैयारियों में जुटी बीजेपी
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2018, 12:27 PM IST
meerut
मिशन 2019: चुनावी मोड में बीजेपी, बाइक रैली के बाद अब निकालेगी, निकालेगी 'कमल संदेश पदयात्रा'

मेरठ। एक तरफ देश में पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं जिसे सत्ता का सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन बीजेपी इन चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव यानी मिशन 2019 के लिए जनता का मूड भांपने लगी है। इतना ही नहीं बीजेपी ब्रिगेड तो चुनावी तैयारियों में भी लग गई है। जिसके तहत हाल ही में उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बाइक कमल संदेश यात्रा निकाली गई थी। इस बार बीजेपी 'कमल संदेश पदयात्रा' निकालने वाली है।

बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। पश्चिमी यूपी में कमल संदेश बाइक यात्रा के बाद अब कमल संदेश पदयात्रा शुरू करेगी। इसके तहत यह यात्रा मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र की सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र में कमल संदेश पदयात्रा 150 किमी का सफर तय करेगी। कमल संदेश पदयात्रा एक दिसंबर से शुरू हो कर15 दिसंबर तक चलेगी।

इस यात्रा को लेकर मेरठ के शास्त्रीनगर में एक बैठक हुई। जिसमें पश्चिमी क्षेत्र की पदयात्रा के संयोजक गोविंद चौधरी ने बताया कि एक से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाली यात्रा में बूथ स्तर पर टोलियां गठित की जाएंगी। जिसमें जिले की प्रत्येक बूथ पर टोलियां सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संपर्क करेंगीं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छह-छह टोलियां गठित की जाएंगी। जिन्हें एक पत्रक भी दिया जाएगा। इस पदयात्रा में सभी मोर्चा पदाधिकारी शामिल रहेंगे। कमल संदेश पदयात्रा के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की जानकारी पत्रक द्वारा दी जायेगी।

इस यात्रा के दौरान कार्यकर्ता जनता के बीच सीधे संवाद करके उन्हें सरकार के कार्यों योजनाओं की जानकारी देंगे और उन पर राय लेंगे।

Updated on:
22 Nov 2018, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला