5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018 : चुनाव में भाजपा का खर्च अधिक, होर्डिंग्स में कांग्रेस आगे निकली

भाजपा ने 25 लाख तो कांग्रेस ने 19 लाख से अधिक खर्च किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Lalit Saxena

•

Updated: 22 Nov 2018, 12:16 PM IST

election news

BJP,Congress,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के साथ ही राजनीतिक दल द्वारा किए गए खर्च के मामले में भाजपा ने कांग्रेस की तुलना में करीब पांच लाख रुपए अधिक खर्च किए हैं। हालांकि होर्डिंग्स की राजनीति में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ा है। शिवसेना तीसरे नंबर पर है, जिसने आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ा। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अब तक 47 लाख 64 हजार 732 रुपए का व्यय चुनाव प्रचार में किया जा चुका है। इसमें सबसे अधिक खर्च सत्तारूढ़ दल भाजपा ने विभिन्न मदों में 25 लाख 5 हजार 174 रुपए खर्च किए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, जिसने 19 लाख 91 हजार 426 रुपए का व्यय दिखाया है। आप ने 37 हजार 456 तो शिवसेना ने 71 हजार 275 रुपए खर्च किए हैं।

सभी प्रत्याशियों ने खर्च किए 80 लाख रु - जिले की सात विधानसभाओं में 66 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार में अब तक सभी प्रत्याशियों का कुल खर्च 80 लाख 63 हजार 515 रुपए हो चुका है। स्टार प्रचारक को छोड़कर जुलूस, रैली सभा आदि में विधानसभा नागदा-खाचरौद में 2 लाख 55 हजार 530 रूपए खर्च हो चुके हैं। इसी तरह महिदपुर में 70 हजार 436, तराना में 44 हजार 514, घट्टिया में 2 लाख 19 हजार 55, उज्जैन उत्तर में 5 लाख 72 हजार 77 रुपए, उज्जैन दक्षिण में 5 लाख 62 हजार 671 और विधानसभा बडऩगर में 1 लाख 57 हजार 353 रुपए का व्यय किया गया है। स्टार प्रचारकों के साथ जनसभा, रैली, जुलूस आदि पर पर विधानसभा बडऩगर में 24 हजार ६4 रुपए का व्यय किया गया है। जुलूस इत्यादि में प्रयुक्त प्रचार सामग्री को छोड़कर अन्य प्रचार सामग्री पर विधानसभा क्षेत्र तराना में 1 लाख 17 हजार 418 रुपए,घट्टिया में 1 लाख 80 हजार 406, बडऩगर में 69 हजार 800 रुपए खर्च हुए। केबल नेटवर्क बल्क एसएमएस, इंटरनेट, सोशल मीडिया सहित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार पर विधानसभा नागदा खाचरौद में 42 हजार 642, उज्जैन उत्तर में 7 हजार 351, उज्जैन दक्षिण में 4 हजार 721 रु. व्यय किया है। इसके अलावा प्रचार वाहन, अभिकर्ता आदि पर खर्च किए हैं।

मद भाजपा कांग्रेस आप शिवसेना
रैली व सभा 918899 501540 9693 30775
होर्डिंग्स 490 39148 - -
पोस्टर्स, बैनर्स, झंडे 159819 24274 10563 6000
प्रिंट मीडिया में एड 154205 1090281 - -
इले.मीडिया में एड 52000 15174 (पेड न्यूज) - -
स्टार प्रचारक 45896 21400 - -
हेलीकॉप्टर 15000 10000 - -
भोजन होटल 639700 2025 - -
वाहनों के उपयोग 17400 177150 16900 34500
पदाधिकारी ठहराने २८०० - - -
अस्थायी कार्यालय ५००० - - -
अन्य व्यय 493868 269833 300 -
कुल २५०५१७४ १९९१४२६ ३७४५६ ७१२७५