मेरठ

Weather Alert: बारिश के बाद मौसम साफ, अब आठ दिन में तापमान का रिकार्ड टूटने के आसार

Highlights वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद बदला मौसम मौसम में बदलाव से दिन और रात के तापमान में होगी वृद्धि मेरठ और आसपास आंधी और बारिश से मौसम में ठंडापन  
2 min read
• •
Updated: 7 May 2020, 7:24 PM IST
meerut
garmi

मेरठ। वेस्ट यूपी, दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे में आंधी और बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। अब तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में परिवर्तन अब गर्माहट लाएगा और इसका असर अगले आठ दिन में ही देखने को मिल जाएगा। मेरठ और आसपास तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

बुधवार की देर रात मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ और आंधी के साथ-साथ तेज बारिश हुई। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में बारिश से मौसम में ठंडापन रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश व आंधी के आसार पहले ही जता दिए थे।सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार भी तेज रही। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहे तो शाम के समय भी हवा की रफ्तार कम होने से उमस रही। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तेज आंधी शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ ही काफी देर तक बारिश जारी रही। इससे तापमान में कमी आयी।

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.1 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बाद गुरुवार को मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिला और पारा बढ़ गया। गुरुवार को 36 व 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि गुरुवार के बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान बझ़ता जाएगा। आने वाले दिनों में तापमान के रिकार्ड स्तर तक पहुंचने की संभावना है।

अगले आठ दिन में अनुमानित तापमान

08 मई- 39-24 डिग्री सेल्सियस

09 मई- 40-26 डिग्री सेल्सियस

10 मई- 38-23 डिग्री सेल्सियस

11 मई- 39-26 डिग्री सेल्सियस

12 मई- 41-26 डिग्री सेल्सियस

13 मई- 40-27 डिग्री सेल्सियस

14 मई- 43- 29 डिग्री सेल्सियस

15 मई- 45-28 डिग्री सेल्सियस

Published on:
Also Read
View All
मायके वालों ने भी तोड़ लिया रिश्ता, मुस्कान को सताने लगी बेटी की याद, तीन बार मांगी इजाजत

‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप