मेरठ

यूपी दिल्ली बॉर्डर पर किसानाें की महापंचायत काे लेकर अलर्ट जारी

किसान नेताओं ने बड़ी संख्या में किसानों से पहुंचने का किया आह्वान पुलिस प्रशासन ने भी किसानों को रोकने के लिए कसी कमर
2 min read
• •
Updated: 29 Dec 2020, 9:36 PM IST
kisan_2.jpg
किसान आंदोलन

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

गाजियाबाद ( ghazibad news ) यूपी दिल्ली बॉर्डर ( गाजीपुर टोल ) पर हाेने वाली किसानों की महापंचायत काे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। किसान इस महापंचायत में आगे की रणनीति तय करेंगे। महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से बड़ी संख्या में किसान यूपी गेट की ओर रवाना हो रहे हैं जिन्हें रोकने के प्रयास पुलिस की ओर से किए जा रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन मेरठ मंडल के महामंत्री नरेश चौधरी के अनुसार सरकार किसानों की बात नहीं मान रही। पिछले करीब एक माह से किसान अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। अभी तक किसानों का धरना शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है लेकिन आगे इस धरने को क्या रूप देना है इसी को लेकर महापंचायत बुलाई गई है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांव गांव से किसानों को यूपी दिल्ली बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने मेरठ समेत गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर और बिजनोर के अलावा अन्य जिलों कि किसानों से भी दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। इस महापंचायत में कम से कम किसान पहुंचे इसके लिए मेरठ जोन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस गांव गांव जाकर किसानों को रोकने का काम कर रही है। किसानों को बीच रास्ते में भी रोकने की पूरी तैयारी है।

मेरठ जनपद के नोडल अधिकारी एडीजी राजीव सब्बरवाल ने मेरठ जोन के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि 30 दिसंबर को गाजियाबाद की ओर जाने वाले किसानों को रोका जाए, उनसे बात की जाए। किसान नेताओं से बात की जाए और टोल प्लाजा पर भी निगरानी रखी जाए। किसानों को रोकने के लिए अलग-अलग बॉर्डर पर बैरियर बनाए गए हैं। खुद एडीजी ने बिजनौर बैराज बॉर्डर का निरीक्षण किया और अन्य जिलों के कप्तानों को भी निर्देशित किया कि वह अपने बॉर्डर पर निगरानी रखेंगे और किसानों को गाजियाबाद पहुंचने से रोकने की पूरी कोशिश करेंगे।

Updated on:
29 Dec 2020, 9:36 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला