6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा शिवालिक क्षेत्र, संभावनाएं तलाशने पहुंचे मंत्री

सहारनपुर पहुंचे वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने किया शिवालिक क्षेत्र का भ्रमण स्थलीय भ्रमण और अधिकारियों की मीटिंग के बाद यूपी सीएम काे भेजेंगे रिपाेर्ट  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 29 Dec 2020, 1:55 PM IST

yogi_mantri.jpg

पर्यावरण वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अनिल शर्मा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर ( Saharanpur) शिवालिक वन क्षेत्र और शाकंभरी क्षेत्र को उत्तर प्रदेश सरकार ( UP government ) टूरिज्म के लिहाज से विकसित करना चाहती है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( UP CM Yogi Adityanath ) ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ( environment minister ) अनिल शर्मा को सहारनपुर भेजकर संभावनाएं तलाशने काे कहा है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक का किया शुभारंभ, कहा- यूपी के हर छोटे बड़े उद्योग को होगा इसका लाभ

मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे राज्यमंत्री ने यहां शिवालिक रेंज के अधिकारियों के साथ बैठक की और शिवालिक वन्य क्षेत्र में संभावनाओं पर काफी देर तक चर्चा हुई। इस बैठक के बाद पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री शिवालिक क्षेत्र में निकल गए और उन्होंने स्थलीय निरीक्षण करते हुए यहां पर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए संभावनाएं तलाशी। पत्रिका के साथ विशेष बातचीत में अनिल शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस क्षेत्र को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और ऐतिहासिक शाकंभरी सिद्ध पीठ क्षेत्र व शिवालिक क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने उन्हें सहारनपुर भेजा है।

यह भी पढ़ें: UP Top News : यूपी को ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की सौगात, खुर्जा-भाउपुर' सेक्शन खुला

मंत्री अनिल शर्मा ने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासनिक और वन्य क्षेत्र के अधिकारियों के साथ उन्होंने मीटिंग की है। इस क्षेत्र में संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। वह भी अपनी एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री ( Yogi Adityanath )
को भेजेंगे।