मेरठ

भाजपा नेता के बेटे पर लगा 8 साल के बच्चे से कुकर्म करने के प्रयास का आरोप

अपनी शिकायत में आरोपी पक्ष ने भाजपा नेता के बेटे पर 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई की है।
2 min read
Sep 30, 2018
demo
भाजपा नेता के बेटे पर लगा 8 साल के बच्चे से कुकर्म करने के प्रयास का आरोप

मेरठ। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर जहां सभी राजनीतिक पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं वहीं भाजपा के पदाधिकारी भी लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से लगातार भाजपा सरकार का लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। फिर किसान हो या बायर्स, सभी लोग लगातार सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा प्रदर्शन करते नजर आते हैं। वहीं व्यापारी भी सरकार को चेतावनी देकर भारत बंद कर चुके हैं। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं कि अगामी लोकसभा चुनाव में कहीं भाजपा को उसके कुछ फैसले भारी न पड़ जाए। इस बीच अब भाजपा के एक नेता के बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद भाजपा नेता सुर्खियों में हैं।

दरअसल, मामला मेरठ का है। जहां शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता के घर पर हुए हमले के बाद शनिवार को आरोपी पक्ष ने नाबालिग से कुकर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत आरोपी पक्ष ने सीएम योगी से की है। अपनी शिकायत में आरोपी पक्ष ने भाजपा नेता के बेटे पर 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

वहीं बताया जा रहा है कि सीएम ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि दबाव के लिए ये मनगढंत आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि शुक्रवार को भाजपा नेता के घर पर संप्रदाय विशेष के कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपी पक्ष के वकील हरिओम शर्मा ने शनिवार को बताया कि उनके मुवक्किल के खिलाफ पुलिस में झूठा मुकदमा लिखाया गया है। जबकि आरोपी पक्ष का कहना है कि भाजपा नेता के बेटे ने 8 साल के बच्चे से कुकर्म का प्रयास किया था। इसी की शिकायत करने परिजन और कुछ लोग भाजपा नेता के घर गए थे, न कि हमला करने। पुलिस ने भी झूठा केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

Updated on:
30 Sept 2018 02:27 pm
Published on:
30 Sept 2018 02:27 pm