गाजियाबाद। बॉलीवुड पिछले कुछ समय से एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंच चुका है। जहां अब सैकड़ों करोड़ों का कारोबार एक फिल्म कर जाती है तो वहीं अब हमें कई नए चेहरे बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। इसी बीच अब एक बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद वह अब सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, गाजियाबाद को बसाने वाले गाजिउद्दीन की वंशज और बॉलीवुड अभिनेत्री अलीशा खान ने अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।