मेरठ

UP ITI Admission 2021: युवाओं को आईटीआई में मिलेगा सीधा प्रवेश, जाने कैसे करें आवेदन

UP ITI Admission 2021: आईटीआई में ग्रामीण प्रतिभाओं को मौका देने के उद्देश्य से अब उनको सीधे प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अब तीसरे चरण के बाद खाली सीटों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। यह आवेदन प्रक्रिया अब 19 अक्टूबर से शुरू हो सकेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2021, 12:04 PM IST
Symbolic Photo of ITI Rojgar Mela in Lucknow ITI
Symbolic Photo of ITI Rojgar Mela in Lucknow ITI

UP ITI Admission 2021: आईटीआई में प्रवेश के तीसरे चरण के परिणाम के बाद अब खाली सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए 19 अक्टूबर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। पहले आवेदन के बावजूद प्रवेश से वंचित युवा राज्य व्यावसायिक परिषद की साइट पर अपना आवेदन भर सकेंगे।

ग्रामीण युवाओं की मिलेगा मौका

बता दे कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आवेदन के बावजूद अभी सीटें खाली हैं। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने रिक्त सीटों के लिए अब आवेदन प्रक्रिया 19 अक्टूबर से शुरू होगी। इसमें हाईस्कूल की मेरिट के आधार पर एडमिशन की लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए जिले के ब्लॉक और तहसील स्तर पर मेरिट लिस्ट बनेगी और बची हुई 25 प्रतिशत सीटों पर ग्रामीण युवाओं को दाखिला लेने का मौका मिलेगा।

आवेदकों को देना होगा 250 रुपए का शुल्क

आईटीआई में दाखिला लेने वाले युवा वेबसाइट scvtup.in पर अपना आवेदन कर सकेंगे। इसमें पहले से जिन आवेदन करने वाले युवाओं को प्रवेश का मौका नहीं मिला है वे भी अपना आवेदन अपग्रेड कर सकेंगे। नए आवेदकों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। पहले आवेदन कर चुके हैं युवाओं का कोई शुल्क नहीं लगेगा। सभी सरकारी और निजी संस्थानों में रिक्त सीटों के आधार पर ही मेरिट सूची बनेगी। इसके बाद संस्थावार अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।

Updated on:
18 Oct 2021, 12:04 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला