मेरठ

सेना ने सैनिकों के खाने को लेकर जारी की यह चेतावनी, ये चीजें खायी तो झेलनी पड़ सकती है दोतरफा मुसीबत

स्टेशन हेल्थ आर्गेनाइजेशन की टीम की रिपोर्ट के बाद निर्णय  

2 min read
May 25, 2018
सेना ने सैनिकों के खाने को लेकर जारी की यह चेतावनी, ये चीजें खायी तो झेलनी पड़ सकती है दोतरफा मुसीबत

मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश सब-एरिया हेडक्वार्टर ने अपने सैनिकों के लिए मेरठ कैंट के 13 होटलों व रेस्टोरेंटों पर खाना खाने का प्रतिबंध लगाया है। इसमें सभी रैंक के अफसरों व जवानों से कहा गया है कि कोर्इ भी सैनिक इन होटल व रेस्टाेरेंट में खाना खाने नहीं जाए। सभी रैंकों के लिए प्रवेश वर्जित है। इस संबंध में इन रेस्टोरेंट के सामने अपने बोर्ड भी लगा दिए हैं। सब-एरिया हेडक्वार्टर को एेसा क्यों करना पड़ा। आइए, पूरा मामला जानते हैं।

ये भी पढ़ें

मायावती के सबसे भरोसेमंद रह चुके डीजीपी ने उनके खास सिपाही पर दिया बड़ा बयान

बीमार पड़ सकते हैं सैनिक

कुछ दिन पहले सेना के स्टेशन हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने कैंट क्षेत्र के बाजारों के तीन रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान कर्इ अनियमितताएं आर्गेनाइजेशन टीम को मिली थी। इनमें हाइजीन, सेनीटेशन, फूड लाइसेंस आदि पर टीम ने सवाल उठाए थे। साथ ही चेताया था कि इन रेस्टोरेंट के किचन साफ नहीं है, इसलिए सैन्य अफसर व जवान बीमार पड़ सकते हैं। सेना की आेर से इन तीन रेस्टोरेंट के सामने बोर्ड भी लगवा दिए, जिसमें सभी रैंकों के लिए यहां प्रवेश वर्जित कहा गया है। कैंट क्षेत्र में सौ से ज्यादा होटल व रेस्टोरेंट हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ आैर नोटिस मिल सकता है।

दस अन्य रेस्टोरेंटों को दिया है नोटिस

आबूलेन, बांबे बाजार आैर सदर बाजार के रेस्टाेरेंटों में यह बोर्ड लगने से हड़कंप मच हुआ है। इन तीन रेस्टोरेंटों के मामलों के साथ-साथ सेना के स्टेशन हेल्थ आॅर्गेनाइजेशन ने कैंट के दस अन्य होटल व रेस्टोरेंटों को नोटिस दिया है। इसमें हाइजीन, सेनिटेशन, फूड लाइसेंस संबंधी कर्इ बिन्दुआें पर सवाल उठाते हुए होटल व रेस्टोरेंट मालिकों से जवाब मांगा है। कैंट के होटल व रेस्टोरेंट मालिकों व व्यापारियों में इन नोटिसों से हड़कंप मचा हुआ है। व्यापारियाों ने इस संबंध में गुपचुप बैठकें शुरू कर दी हैं।

कैंट बोर्ड भी कराएगा वेरिफिकेशन

कैंट बोर्ड के प्रवक्ता एमए जफर का कहना है कि इस संबंध में बोर्ड की आेर से होटल आैर रेस्टोरेंटों का वेरिफिकेशन कराएगा, क्योंकि कर्इ होटल व रेस्टोरेंट एेसे हैं, जिनका यहां रिकार्ड नहीं है। साथ ही फूड लाइसेंस आदि की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें

सौ करोड़ के कर्जदार मेरठ के नीरव मोदी की सम्पत्ति पर पिछले 15 दिन में लग गए 25 नोटिस!
Published on:
25 May 2018 05:58 pm
Also Read
View All
सौरभ हत्याकांड अपडेट: नीले ड्रम वाली मुस्कान बोली-संपत्ति के लिए फंसाया गया, थानेदार समेत इन्हें कोर्ट में तलब करने की मांग; आज क्या?

बेटी बोली- काले रंग के कपड़े में एक चोर आया मम्मी को मार कर चला गया…मां की लाश के पास रोती मिलीं तीन मासूम बेटियां

योगी राज में इंसाफ की गुहार: मेरठ में ठगी का शिकार पूर्व फौजी रोते हुए बोला- मेरे साथ न्याय करो

नीले ड्रम वाली मुस्कान का साथी साहिल कोर्ट में नहीं दे सका कोई सबूत; मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड की अगली सुनवाई कब?

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड