मेरठ

दो पुरूषों के साथ महिला कर रही थी ऐसा काम, पुलिस भी है हैरान

मेरठ पुलिस की छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2018, 10:59 AM IST
meerut

मेरठ. प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही अवैध स्लाटर हाउस पर शिकंजा कसा था। लेकिन, योगीराज में अब भी गोकशी जोरों पर है। पहले तो इस काम में पुरूष ही लगे हुए थे। लेकिन, अब महिलाएं भी इस काम में पुरुषों के साथ हाथ बंटा रही हैं। पुलिस और आसपास के लोगों को शक न हो इसलिए गोकशी का कारोबार करने वाले लोग महिलाओं को इस धंधे में उतार रहे हैं। कम समय में अधिक पैसे के लालच में महिलाएं गोकशी के काम में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसा ही मामला पकड़ा है, जिसमें पुरुषों के साथ गोकशी कर रही महिला को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी प्रेमंचद शर्मा के मुताबिक देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने महिला कांस्टेबलों को साथ लेकर सिसौला कलां स्थित रफुद्दीन के यहां छापा मारा। पुलिस को देख गोकशी कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से करीब 40 किलो मांस, खून से सने छुरे, चाकू व कटान के उपकरण बरामद किए। मौके से रफुद्दीन और उसकी पत्नी जौहरा हसीन उर्फ छोटी व आरिफ उर्फ माडू पुत्र अय्यूब को गोकशी करते हुए रंगे हाथ दबोचा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक बछिया का कटान किया है। मौके से बरामद मांस की जांच कराने पर गोवंश का पाया गया है। पुलिस ने बरामद मांस को गड्ढे में दबवाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि मेरठ में संभवतः पहली बार गोकशी के मामले में किसी महिला को गिरफ्तार किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला