मेरठ

सास बोली- बहुत गर्मी है बेटी, ये कोल्डड्रिंक पी ले और पीते ही नविवाहिता का हुआ यह हाल

कोल्डड्रिंक पीते ही नविवाहिता को हुई खून की उल्टी़, मां को फोन पर बताई आपबीती

2 min read
Apr 27, 2018

मेरठ. शाजिया को खून की उल्टी हो रही थी और वह अपनी मां को फोन पर बता रही थी कि उसकी सास ने उसे गर्मी में पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी, जिससे उसका यह हाल हो गया है। यह कहते ही उसका फोन कट गया और उधर उसकी मां बेचैन हो उठी। बेटी की बात सुन वह अन्य लोगों के साथ उसकी ससुराल की ओर भागी। मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले बेटी को सीएससी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता की मां फिरोजा ने बेटी के पति, सास और ससुर समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज के लिए मारने के प्रयास की तहरीर दी है। वहीं ससुरालियों का कहना है कि उनकी पुत्रवधू ने खुद कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। इस मामले में एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

किराए का मकान दिखाने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विवाहिता की मां फिरोजा ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए हुए मवाना थाने में तहरीर देकर बताया कि बेटी शाजिया का निकाह उन्होंने 9 दिसंबर 2017 को मोहल्ला तिहाई निवासी खालिद पुत्र अंसार के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के साथ किया था। लेकिन, कुछ दिन बाद ही सास समेत परिवार के अन्य लोग दहेज में स्विफ्ट डिजायर कार और भारी भरकम रकम की माग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न कर पाने की वजह से वे शाजिया के साथ नौकरों जैसा व्यवहार करने लगे। वे शाजिया को पूरे दिन घर के काम में लगाए रखते थे और अन्य तरीकों से रोज प्रताड़ित करते थे। आरोप है 22 अप्रैल को एक कार्यक्रम में जाने के लिए उस पर दबाव बनाया गया, लेकिन जब उसने मना कर दिया तो बुधवार को देर रात कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया गया। बेटी ने उन्हें फोन कर बताया कि सास ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी थी जिस कारण उसको खून की उल्टी हो रही हैं।

इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और बेटी को सीएससी में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां फिरोजा ने पति, सास और ससुर समेत कई के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज के लिए मारने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज करने की तहरीर दी है। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान इन महिलाओं ने किया जमकर हंगामा

Published on:
27 Apr 2018 12:55 pm
Also Read
View All