बागपत. नेशनल हाईवे एनएस-709 बी पर गौरीपुर मोड़ पर एक मकान में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि स्टोर संचालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी पत्नी के भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।