मेरठ

बीएड की परीक्षा रद्द होने की अफवाह पर न दें ध्यान, 10 सितंबर से ही होंगे एग्जाम

Highlights - सीसीएसयू से संबंध 77 काॅलेज बनाए गए केंद्र- केंद्र तय कर वेबसाइट पर किए गए अपलोड- नेट परीक्षा तिथि से मिल रहे बीएड परीक्षा तिथि को किया जाएगा संशोधित
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2020, 12:53 PM IST
ccsu.jpg

मेरठ. चौधरी चरण सिंह विवि से संबंधित बीएड अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आगामी 10 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए कुल 77 कालेजों को परीक्षा केंद बनाया गया है। विवि ने बीएड परीक्षा केंद्र तय करने के बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर रूप नारायण के अनुसार, बीएड के पेपर की शुरुआत 10 सितंबर से ही होगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। नेट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा के चलते बीच में कुछ पेपरों की तिथि में संशोधन किया जाएगा।

विवि नेट और बीएड परीक्षा की एक ही तिथि के चलते संशोधित कार्यक्रम जल्द ही जारी करेगा। मुख्य परीक्षाओं में भी नेट परीक्षा तिथि एक ही दिन होने के कारण उनको भी आगे की तिथि में करवाया जाएगा। दस सितंबर से बीएड परीक्षा नहीं होने की तथ्यहीन सूचना से छात्र-छात्रा असमंजस में थे। दावा किया जा रहा था कि दस सितंबर से बीएड के पेपर नहीं होंगे।

विवि के अनुसार बीएड के पेपर दस सितंबर से ही शुरू हो रहे हैं। विवि ने किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने और सत्यता के लिए वेबसाइट के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। विवि के अनुसार उक्त परीक्षा के लिए मेरठ में 29, गाजियाबाद में 12, बुलंदशहर में 10, हापुड़ में चार, नोएडा में छह, बागपत में पांच, मुजफ्फरनगर में तीन, शामली में दो और सहारनपुर में छह केंद्र रहेंगे।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी बहन से बात करना बंद कर दे, वरना अंजाम बुरा होगा’ चेतावनी अनसुनी की तो मार डाला

‘किसी से भीख नहीं मांगेंगे, राजनीतिक चेतना जाग चुकी है’, ओवैसी बोले- चंद्रशेखर आजाद CM बने तो प्रदेश में होगा ‘रूल बाय लॉ’

‘पहले आतंकी हमलों पर सिर्फ निंदा होती थी, अब हेकड़ी निकाली जाती है’, CM योगी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे

नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान