मेरठ

लिफाफे में मिला बेटे का फोटो आैर कारतूस के साथ खत, लिखा था- तुम्हें कारतूस खाना है या हमारी बात माननी है, कर लो फैसला

दहशत में है ठेकेदार का परिवार, पुलिस से शिकायत की
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 5:35 PM IST
meerut
लिफाफे में मिला बेटे का फोटो आैर कारतूस के साथ खत, लिखा था- तुम्हें कारतूस खाना है या हमारी बात माननी है, कर लो फैसला

मेरठ। पुलिस की तमाम कवायद के बावजूद रंगदारी मांगने की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। दो दिन पूर्व लिसाड़ीगेट निवासी एक लकड़ी के ठेेकेदार के घर पर धमकी भरा खत फेंके जाने के बाद पीड़ित दहशत में है। खत के साथ ठेकेदार के बेटे का फोटो और कारतूस फेंककर चार लाख की रंगदारी मांगी गई है। खत और कारतूस मिलने के बाद से ठेकेदार का परिवार दहशत में है। परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। घर में अगर किसी का मोबाइल भी बज रहा है तो परिवार दहशत में आ जाता है। बिना जानकारी के आने वाले नंबरों की काल रिसीव करनी बंद कर दी है।

घर में लिफाफा फेंक गया अज्ञात

192 किदवई नगर निवासी आसिफ के अनुसार वह कारपेंटर का काम और ठेकेदारी करते हैं। आसिफ ने बताया कि मंगलवार की रात कोई व्यक्ति उनके घर में एक लिफाफा फेंक गया। बुधवार की सुबह जागने पर उन्होंने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें एक खत के साथ उनके दस वर्षीय पुत्र अयान का फोटो और एक कारतूस मिला।

चार लाख रुपये की मांगी रंगदारी

खत में लिखा था जल्दी से चार लाख की रकम का इंतजाम कर लो और इंतजाम होते ही अपने घर के बाहर एक जीरो वाट का बल्ब लगा दो। जिससे हमें रकम के इंतजाम हो जाने का सिग्नल मिल जाए। इसके बारे में अगर किसी को बताने की कोशिश की तो ये कारतूस तुम्हारी और तुम्हारे पुत्र के लिए ही भेजा गया है। फैसला तुम्हें करना है कारतूस खाना है या हमारी बात माननी है।

पुलिस से मिला ठेकेदार, मिला आश्वासन

पत्र मिलने के बाद ठेकेदार के परिजनों में हड़कंप मच गया और दहशत में आया परिवार पूरे दिन घर में कैद रहा। गुरुवार को हिम्मत जुटाकर अपने कुछ परिजनों के साथ थाने पहुंचे आसिफ ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को मामले अवगत कराते हुए अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने बताया कि मामले की जांच करते हुए पीड़ित को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला