27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिलिए इस ‘उप मुख्यमंत्री’ से, जिसके यहां पहुंचते ही मच गया हड़कंप, फिर पुलिस ने की जमकर ‘खातिरदारी’

मेरठ की सीमा में प्रवेश करते ही अफसरों में मच गर्इ अफरातफरी  

2 min read
Google source verification
meerut

मिलिए इस 'उप मुख्यमंत्री' से, जिसके यहां पहुंचते ही मच गया हड़कंप, फिर पुलिस ने की जमकर खातिरदारी

मेरठ। मेरठ एनएच-58 पर एक डस्टर गाड़ी अपनी तेज स्पीड से दौड़ रही थी। इस डस्टर गाड़ी के ऊपर लाल बत्ती लगी थी और गाड़ी के आगे-पीछे उप मुख्यमंत्री उप्र सरकार लिखा था। हाइवे पर चलने वाला जो भी गाड़ी चालक हूटर बजाती और लाल बत्ती की डस्टर गाड़ी को देखता साइड दे देता। मेरठ की सीमा में दाखिल होते ही इस उप मुख्यमंत्री की जानकारी मेरठ पुलिस को मिली तो अधिकारियाें के हाथ पांव फूल गए। बिना किसी जानकारी के अचानक उप मुख्यमंत्री का मेरठ आगमन कैसे।

अधिकारियों ने जब जानकारी की तो पता चला कि यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्री तो लखनऊ में चल रही पार्टी की बैठक में शामिल हैं फिर ये उप मुख्यमंत्री कौन है। पुलिस अधिकारियों ने आनन-फानन में चेकिंग शुरू करा दी। मोदीपुरम चेकपोस्ट पर पुलिस ने लाल बत्ती लगी और उप मुख्यमंत्री लिखी डस्टर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी रोकते ही एक युवक तेजी से उतरा और पुलिस पर रौब गालिब करते हुए बोला हम उप्र के उप मुख्यमंत्री हैं। आपकी हिम्मत कैसे हुई गाड़ी रोकने की। पुलिसकर्मियों को माजरा समझते देर नहीं लगी और चेकिंग कर रहे अधिकारियों ने इस फर्जी उप मुख्यमंत्री को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना शासन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया।

मिशन 2019: यूपी में भाजपा इस शहर से चुनावी शंखनाद करने जा रही, इन मुद्दों पर तैयारी

नोएडा से सहारनपुर जा रही थी डस्टर

पुलिस से पूछताछ में यूके 07 बीबी 4904 नंबर की डस्टर गाड़ी के चालक ने बताया कि वह उप्र का उप मुख्यमंत्री है और अपनी लाल बत्ती की कार से नोएडा से सहारनपुर जा रहा है। उसकी कार पर भाजपा का झंडा भी लगा था। आरोपी ने अपना नाम सहारनपुर निवासी अनिरुद्ध कर्णवाल पुत्र राजेंद्र कर्णवाल बताया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और आरोपी को उसकी लाल बत्ती लगी डस्टर गाड़ी समेत थाने ले आई।

यह भी पढ़ेंः मिशन 2019: कांग्रेस ने इस मामले में की वेस्ट यूपी की उपेक्षा तो पार्टी नेता दबी जुबान से यह कह रहे

एक गाड़ी कर रही थी पीछा

दोपहर को जब यह डस्टर गाड़ी हाइवे पर चल रही थी तो एक अन्य कार चालक द्वारा इस गाड़ी का पीछा किया जा रहा था। डस्टर कार को उसके चालक अनिरुद्ध ने मोदीपुरम चेकपोस्ट के पास एक रेस्टोरेंट पर रोका तो पीछे करने वाली गाड़ी में मौजूद अजीम अख्तर और तनवीर अहमद ने मेरठ कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी जानकारी दी। वायरलेस पर जब फर्जी उप मुख्यमंत्री का मेसेज फ्लैश हुआ तो जिले के पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ेंः शराब का ठेका खुलवाने पहुंचे अफसर महिलाआें के तेवरों के सामने हुए पस्त, इसके बाद यह हुआ

एक हफ्ते पहले बना हूं, जल्दी लूंगा शपथ

फर्जी डिप्टी सीएम से जब पुलिस चैकी इंचार्ज ने पूछताछ की तो उसने कहा कि वह एक सप्ताह पहले ही डिप्टी सीएम बना है और जल्द ही वह शपथ लेने वाला है। चौकी इंचार्ज ने इस युवक के पिता से फोन पर बातचीत की तो पिता ने बेटे को मानसिक रोगी बताकर पल्ला झाड़ लिया। पुलिस ने उसे थाने में काफी देर तक बैठाए रखा। इस दौरान वह पुलिस को इधर-उधर की बातें बताता रहा। युवक को चुप होने के लिए बोला गया, लेकिन जब चुप नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों ने दो थप्पड़ भी रसीद कर दिए।