मेरठ

कुख्यात ने दरेागा के बेटे से मांगे शराब के पैसे, नहीं मिलने पर पत्नी की हत्या

पैसे देने से मना करने पर बदमाश ने घर में घुसकर चलार्इ ताबड़तोड़ गोलियां  
2 min read
• •
Updated: 2 Mar 2018, 7:56 PM IST
meerut

मेरठ। पुलिस का खौफ बदमाशों के सिर से खत्म हो चुका है। एक तरफ बदमाशों का एनकाउंटर कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है तो दूसरी ओर कुख्यात आम जनता से जबरन वसूली कर रहे हैं। रूपये न देने पर वे गोलियां सीधे सीने में उतार रहे हैं। ऐसा ही मामला मेरठ के शास्त्रीनगर इलाके में हुआ। जब कुख्यात ने दरोगा के बेटे से शराब की बोतल के लिए रूपये मांगे। दरोगा के बेटे ने रूपये देने से मना किया तो कुख्यात शराब के नशे में घर में घुसा और उसने पहले दरोगा की पत्नी को ताबड़तोड़ गोली मारी इसके बाद उसके लड़के के सीने में गोली मारकर फरार हो गया। दरोगा की पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर हालत में जिंदगी और मोत के बीच जूझ रहा है।

यह है घटना
बुलंदशहर के गांव धर्मपुर निवासी ब्रजपाल उप्र पुलिस में दरोगा के पद हैं। वह मेरठ हापुड रोड स्थित 44 वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। उनका परिवार मेरठ शास्त्रीनगर के ब्लाक में ही रहता है। होली पर उनकी ड्यूटी आगरा लगाई गई थी और वह आगरा डयूटी पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी और दो बेटे थे। रात करीब 8 बजे उनका बड़ा बेटा कवीन्द्र घर से बाहर सामान लेने के लिए गया था। घर से बाहर निकलते ही उसे अर्जुन नामक एक युवक ने रोक लिया। आरोप है कि अर्जुन उस समय नशे की हालत में था। उसके साथ एक अन्य युवक शिवा भी था। दोनों ने दरोगा पुत्र कविंद्र से शराब की बोतल के लिए पांच सौ रूपये मांगे। जिस पर कविंद्र ने रूपये देने से मना कर दिया। इस पर अर्जुन ने पिस्टल निकाल ली और कविंद्र को जान से मारन की धमकी देने लगा। इसी दौरान आवाज सुनकर कविंद्र की मां सुमन बाहर आई और उसने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन अर्जुन नशे में था और उसने पिस्टल से गोली चला दी। जिस पर गोली कविंद्र की गर्दन पर लगी। बेटे के ऊपर फायर होता देख मां बीच में आ गई। नशे में धुत्त अर्जुन ने फायर करने शुरू कर दिए तो कई गोलियां सुमन को लगीं। सुमन नीचे गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां-बेटे को गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। कविंद्र जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। छोटे बेटे निशांत ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चौकी इंचार्ज सस्पेंड, एसओ पर जांच
हत्याकांड मामले को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने चौकी इंचार्ज दिनेश मलिक को सस्पेंड कर दिया और एसओ नौचंदी संजय तोमर के खिलाफ जांच बैठा दी है।
सीअो ने कहा
सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके साथ रहने वाले कई लोगों को पुलिस ने उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला