कन्नौज. होली का त्यौहार देखते हुए शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं। पुलिस की सख्ती के चलते लग्जरी गाड़ियों में शराब की तस्करी करने में जुटे हैं, ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब शराब से भरी कार के एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरने से सच्चाई खुली। कार सवार लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच शराब की पेटियां बरामद की। जानकारी में आया कि होली के त्यौहार को देखते हुए यह शराब ले जाई जा रही थी। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है, और शराब तस्करों तक जल्द ही पहुंचने की बात कह रही है।