मेरठ

Bakrid 2018: ईदुल अजहा के लिए बकरों के अलावा पहुंचे इतने बड़े जानवर क‍ि पुलिस को लगानी पड़ी दौड़

इस साल 2018 में बकरीद 22 अगस्‍त को मनाई जाएगी
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 1:17 PM IST
Bakre
Bakrid 2018: ईदुल अजहा के लिए बकरों के अलावा पहुंचे इतने बड़े जानवर क‍ि पुलिस को लगानी पड़ी दौड़

बागपत। इस साल 2018 में बकरीद 22 अगस्‍त को मनाई जाएगी। रविवार को चांद नजर आने के बाद 22 अगस्‍त को ईदुल अजहा का त्योहार मनाने का ऐलान किया। वहीं, त्‍योहार को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। बकरा मार्केट भी लग चुकी है। कई बकरे तो काफी महंगे भी हैं। इसके अलावा जिले में कुछ ऐसे बड़े जानवर भी दिखाई दिए, जिसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया और वीडियोग्राफी कराई गई।

यह भी पढ़ें: bakrid 2018 : जानिए भारत में कब मनाई जाएगी बकरीद

दिल्‍ली के रास्‍ते बागपत और मेरठ लाने की मिली थी सूचना

दरअसल, 22 अगस्‍त को पड़ने वाली बकरीद के लिए जिले में बकरा मार्केट लग चुकी है। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले कुछ लोग कोतवाली पहुंचे थे। उन्‍होंने खुद को एक संस्‍था से जुड़े होने का दावा किया। उन्‍होंने पुलिस से कहा कि दिल्ली के रास्ते ऊंट और गोवंश बागपत व मेरठ में लाए जा रहे हैं। जिले में स्‍लॉटर हाउस चल रहे हैं, जहां जल्‍द ही इनको काटा जाएगा। इसके बाद उन्‍होंने पुलिस से इस कटान को रोकने की मांग की। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मोहल्ला केतीपुरा में छापेमारी की कार्रवाई की।

91 ऊंट मिले बंधे हुए

पुलिस को पुराना कस्बा के केतीपुरा मोहल्ले में छापेमारी के दौरान 91 ऊंट बंधे हुए मिले। हालांकि, पुलिस को वहां कटान होता नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ऊंटों की वीडियोग्राफी भी की। पुलिस अब उन पर बराबर नजर रखे हुए हैं। इस बारे में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कस्बे में 91 ऊंट मिले हैं। फिलहाल जांच में पता चला है कि कुछ लोगों ने ऊंट इसलिए खरीदा है क्‍योंकि वे बुग्गी से भूसा ढोते हैं। उन्‍होंने कहा कि पुलिस को वहां कोई कटान होता नहीं मिला। आपको बता दें क‍ि पुलिस ने दो हफ्ते पहले नैथला गांव के पास से चार ऊंटों के साथ दो युवकों को दबोचा था। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें से एक ऊंट की मौत हो गई है।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला