कानपुर. जिल्हिज का चांद नजर आया अथवा नहीं, इस मसले को लेकर मुस्लिम बिरादरी के शिया और सुन्नी के बीच नया टकराव पैदा हो गया है। सूबे की शिया चांद कमेटी ने कल देर जिल्हिज चांद नजर आने का दावा करते हुए रात चांद का एलान कर दिया है, जबकि जिल्हिज के चांद को लेकर सुन्नी समुदाय की राय जुदा है। शिया बिरादरी का दावा दुरुस्त है तो 22 अगस्त को बकरीद मनाई जाएगी, जबकि सुन्नी बिरादरी के मुताबिक, हज के मुताबिक, 23 अगस्त को बकरीद होगी। इस विवाद पर मुस्लिम बुद्धिजीवियों का कहना है कि ईद और बकरीद में अंतर है। ईद को चांद रात के तुरंत बाद मनाते हैं, इसलिए तारीख का भ्रम ज्यादा रहता है, जबकि बकरीद चांद रात के दस रोज बाद होती है। ऐसे में सउदी से चांद रात की तस्कीद होने के बाद बकरीद की तारीख का ऐलान करेंगे।