मेरठ

चेक को लेकर एक जनवरी से बैंक बदलने जा रहे अपना नियम, जानिए नई व्यवस्था

50 हजार से अधिक धनराशि का चेक लगाने पर ग्राहक से ली जाएगी जानकारी आरबीआई ने जारी की सभी बैंकों के लिए एडवाइजरी बैंकों में नकली चेक की होगी अलग तरीके से पहचान
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2020, 6:25 PM IST
भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया निर्देश
भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया निर्देश

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ ( meerut news ) आए दिन फर्जी चेक से ठगी की घटनाओं को देखते हुए एक जनवरी से बैंकों में चेक से लेनदेन का नियम बदलने जा रहा है।
आरबीआई की तरफ से यह व्यवस्था अब आगामी 1 जनवरी 2021 से लागू हो जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत चेक के जरिये होने वाले फ्रॉड को रोका जा सकेगा। यह व्यवस्था 50 हजार या इससे अधिक राशि की चेक लगाने पर लागू होगी। 50000 से अधिक कीमत का चेक लगाने पर बैंक खाताधारक से पूछेगा इसके लिए एसएमएस और ओटीपी का सहारा लिया जसएगा।

अग्रणी बैंक म मंडलीय प्रबंधक संजीव कुमार ने बताया कि आरबीआई ने कुछ दिशा- निर्देश चेक से होने वाले भुगतानों के लिए जारी किए हैं। राष्ट्रीयकृत बैंकों में नकली चेक की पहचान के लिए अलग-अलग तरीके हैं। कहीं पर पानी की मार्किंग की जाती है तो कहीं पर अलग-अलग निशान के जरिये पहचान की जाती है। इसके बाद भी चेक के जरिये होने वाले फ्रॉड कम नहीं हो रहे हैं। यह भी देखा गया है कि मैटीरियल अल्ट्रेशन (चेक में लिखे शब्द को मिटाना या जोड़ना) से भी फ्रॉड होते हैं।

इन सबको रोकने के लिए आरबीआई ने निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत यदि 50 हजार या इससे अधिक का चेक बैंक में जमा किया गया है तो चेक लगाने वाले व्यक्ति से चेक की तिथि, भुगतान करने वाले व्यक्ति, रकम आदि की जानकारी दोबारा ली जाएगी। इस तरह खाता धारक से सहमति मिलने के बाद चेक को क्लीयर किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से फ्रॉड रोकने में बड़ी सहायता मिलेगी। आरबीआई की ओर जारी निर्देश में यह कहा गया है कि रि-चेकिंग की व्यवस्था बैंक स्तर पर होगी। बैंक अपने स्तर पर संबंधित को एसएमएस या फिर मोबाइल ऐप के जरिये चेक की फोटो भेज सकेंगे।

Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला