प्रोफेसर मंसूर ने एएमयू समुदाय, कर्मचारियों, सदस्यों, विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में सभी लोग राजनीति से ऊपर उठकर शिरकत करें। कोरोना के चलते एएमयू और इसके विभिन्न संस्थानों और पूर्व छात्र संगठन कई कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित कर रहे हैं। कुलपति ने सभी से यूनवर्सिटी के कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की।