पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार को खेत में हल जोतते हुए किसान की फोटो ट्वीट करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार कोरोना का बहाना करके लोकसभा का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है। लोकसभा व विधान सभा का सत्र बुलाकर देश में किसान बिल, निजीकरण, बेरोज़गारी, महंगाई और उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा व विकास के रुके हुए कामों पर तुरंत चर्चा हो।