11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष के प्रदर्शन को बताया नाटक, कहा- किसानों तक उनका हक पहुंचा रही बीजेपी

विपक्ष के हमलावर तेवरों को देखते हुए किसान कानूनों के समर्थन में 14 दिसंबर से भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में किसान सम्‍मेलन आयोजित कर रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 16 Dec 2020, 3:54 PM IST

swatantra_dev_singh2.jpg

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान बिल लाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिचौलियों का राज खत्म किया है

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों में किसानों का जो हक भ्रष्टाचारियों की जेब में चला जाता था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उसे किसानों तक पहुंचाने का काम किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान बिल लाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिचौलियों का राज खत्म किया है। अब किसान अपनी मेहनत का असली हकदार स्वयं होगा। उन्होंने कहा कि किसानों का हक मारने वाले विपक्ष के लोग आज किसान हितैषी होने का नाटक रच रहे हैं। विपक्ष के हमलावर तेवरों को देखते हुए किसान कानूनों के समर्थन में 14 दिसंबर से भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में किसान सम्‍मेलन आयोजित कर रही है।

यह भी पढ़ें : भारतीय जनता पार्टी के यूपी संगठन में फेरबदल जल्द, स्वतंत्र देव सिंह कर रहे तैयारी, लिस्ट में इन नेताओं का नाम