नोएडा प्राधिकरण ने इस कार्य के लिए करीब 4 एकड़ जमीन को चिन्हित किया है। इस पार्क में कुत्तों को कहलाने के अलावा उनका चिकित्सीय परीक्षण उनके खाने-पीने के सामान और जिम करने तक की सुविधा मौजूद होगी। विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस इस पार्क का आगे संचालन ठीक हो इसके लिए प्राधिकरण ने इस पार्क को ठेकेदार के तहत चलाने की तैयारी की है। यानी किसी प्राइवेट एजेंसी को ठेके की देखरेख का जिम्मा दिया जाएगा।
उद्यान निदेशक इंदु प्रकाश सिंह के अनुसार पार्क के संचालन के लिए अभी तक चार कंपनियों ने अपने आवेदन दिए हैं। इंदु प्रकाश सिंह का कहना है कि प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी के समक्ष जल्द इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। उनकी संस्तुति के बाद भारत के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।